Nature Nature

तेज रफ्तार ट्रक पलटा, शादी से लौट रहे एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Nature

समाचार गढ़, 20 मार्च। देशनोक में बुधवार रात एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। करणी माता मंदिर के पास ओवरब्रिज पर एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक असंतुलित होकर सामने से आ रही कार पर पलट गया। कार में सवार सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मारे गए सभी लोग एक ही परिवार के थे और नोखा निवासी थे। वे देशनोक में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। मृतकों की पहचान अशोक (45) पुत्र जगन्नाथ नाई, मूलचंद (45), पप्पूराम (55) पुत्र गंगाराम नाई, श्याम सुंदर (60), द्वारका प्रसाद (45) पुत्र चेतनराम, और करणीराम (50) पुत्र मोहनराम के रूप में हुई है। इनमें से चार सगे भाई थे—मूलचंद और पप्पूराम सगे भाई थे, वहीं श्याम सुंदर और द्वारका प्रसाद भी सगे भाई थे।

हादसा रात करीब 11 बजे हुआ, जब नोखा से बीकानेर की ओर जा रहा ट्रक, देशनोक रेलवे क्रॉसिंग के पास बने पुल पर पहुंचते ही असंतुलित हो गया और नोखा की ओर जा रही एक कार पर पलट गया। ट्रक की चपेट में आने से कार सड़क पर पूरी तरह पिचक गई और उसमें सवार सभी लोग करीब आधे घंटे तक उसके नीचे दबे रहे। सूचना मिलने पर मौके पर जेसीबी मंगवाकर ट्रक को हटाया गया, तब कहीं जाकर सभी शव बाहर निकाले जा सके।

हादसे के बाद ओवरब्रिज पर देर रात तक जाम लगा रहा। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और आरोपी ट्रक चालक वहां से फरार हो गया।

  • Related Posts

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    समाचार गढ़ 29 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में कक्षा 1 से 9 एवं 11वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम के अवसर पर अभिभावक-शिक्षक बैठक (पी.टी.एम.) का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में…

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। ईरान जंग को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights