Nature Nature

एक ही परिवार के तीन सदस्य मृत मिले, सामूहिक आत्महत्या की आशंका

Nature

समाचार गढ़, 20 मार्च, बीकानेर। शहर के बल्लभ नगर क्षेत्र में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव उनके घर के कमरे में संदिग्ध हालात में मिले। मृतकों की पहचान नितिन खत्री (50), उनकी पत्नी रजनी खत्री (45) और बेटी जेसिका (18) के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया मामला सामूहिक आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस अभी इस संबंध में स्पष्ट जानकारी जुटा रही है।

पड़ोसियों ने दी सूचना, बदबू आने पर खुला मामला
बताया जा रहा है कि पिछले दो-तीन दिनों से परिवार के ये तीनों सदस्य नजर नहीं आए थे। बुधवार सुबह घर से तेज दुर्गंध आने लगी तो पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने की पुलिस ने दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया तो कमरे में तीनों के शव पड़े मिले। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नितिन खत्री की कॉलोनी में ही बिजली और पानी की फिटिंग के सामान की दुकान है। वह खुद इस कार्य में निपुण थे और उनकी पत्नी रजनी भी अक्सर दुकान पर बैठा करती थीं। बेटी जेसिका कॉमर्स की छात्रा थी। वल्लभ गार्डन के सामने ही उनका मकान है और यह परिवार पिछले कई वर्षों से यहीं रह रहा था।
इस दर्दनाक घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठे हो गए। इलाके में शोक का माहौल है और लोग स्तब्ध हैं कि खुशहाल दिखने वाला यह परिवार अचानक ऐसा कदम क्यों उठाता। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

  • Related Posts

    Share Market Today: लगातार दूसरे दिन बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 417 अंक टूटा; टाइटन समेत 23 शेयरों में गिरावट

    समाचार-गढ़ 3 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते अमेरिका-ईरान तनाव का असर भारतीय शेयर बाजार पर लगातार दूसरे दिन दिखाई दिया। गुरुवार के कारोबारी सत्र में शुरुआती तेजी…

    Rajasthan Politics: बीकानेर कांग्रेस में मारपीट के बाद घमासान, महिला नेत्री शशिकला राठौड़ पर भी जांच; पिता-पुत्र 6 साल के लिए निलंबित

    समाचार-गढ़ 3 सितंबर, 2026। बीकानेर: राजस्थान के बीकानेर में कांग्रेस के एक कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ मारपीट का मामला अब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Share Market Today: लगातार दूसरे दिन बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 417 अंक टूटा; टाइटन समेत 23 शेयरों में गिरावट

    Share Market Today: लगातार दूसरे दिन बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 417 अंक टूटा; टाइटन समेत 23 शेयरों में गिरावट

    Rajasthan Politics: बीकानेर कांग्रेस में मारपीट के बाद घमासान, महिला नेत्री शशिकला राठौड़ पर भी जांच; पिता-पुत्र 6 साल के लिए निलंबित

    Rajasthan Politics: बीकानेर कांग्रेस में मारपीट के बाद घमासान, महिला नेत्री शशिकला राठौड़ पर भी जांच; पिता-पुत्र 6 साल के लिए निलंबित

    World Cheapest Country: 1000 रुपये लेकर जाएं तो हाथ में आएगी हजारों की करेंसी, सोने की सबसे बड़ी खदानों में से एक भी यहीं

    World Cheapest Country: 1000 रुपये लेकर जाएं तो हाथ में आएगी हजारों की करेंसी, सोने की सबसे बड़ी खदानों में से एक भी यहीं

    BRICS Summit: आर्कटिक में भारत-रूस की बड़ी डील की तैयारी! NSR से यूरोप की दूरी 40% तक घटेगी, खनिजों का भी खजाना

    BRICS Summit: आर्कटिक में भारत-रूस की बड़ी डील की तैयारी! NSR से यूरोप की दूरी 40% तक घटेगी, खनिजों का भी खजाना

    Abhinandan Varthaman: 22 साल बाद एयरफोर्स से विदाई, अब Fly91 में कमर्शियल पायलट बनेंगे अभिनंदन

    Abhinandan Varthaman: 22 साल बाद एयरफोर्स से विदाई, अब Fly91 में कमर्शियल पायलट बनेंगे अभिनंदन

    Iran Conflict: कुवैत पर ईरान का मिसाइल-ड्रोन हमला, यमन में हूतियों ने दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें; बढ़ा तनाव

    Iran Conflict: कुवैत पर ईरान का मिसाइल-ड्रोन हमला, यमन में हूतियों ने दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें; बढ़ा तनाव
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights