Nature Nature

वीर बिग्गाजी महाराज के धड़ देवली धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब,पुलिस हुई मुस्तैद

Nature

समाचार गढ़ 14 अक्टूबर 2024 श्री डूंगरगढ़ श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज के धड़ देवली धाम पर दो दिवसीय मेले के प्रथम दिन आज श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है नेशनल हाईवे सातलेरा एवं बिग्गा गांव से दो किमी मंदिर तक पूरा रास्ता वीर बिग्गाजी महाराज के श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ नजर आ रहा है।आज सुबह से ही पैदल यात्री संघों का पहुंचना अनवरत जारी है।डीजे पर नाचते गाते हुए वीर बिग्गाजी महाराज के भक्त सैंकड़ों किलोमीटर की दूरी तय कर हंसी खुशी धोक लगाने के लिए पहुंच रहे हैं।दो दिवसीय मेले को लेकर मंदिर को रंग बिरंगी दूधिया रोशनी से सजाया गया है।वीर बिग्गाजी महाराज के भक्तों के लिए विशाल भंडारा लगाया गया है।मेले में प्रसाद, खिलौने, कृषि औजार, मनिहारी,फ्रूट,सहित कई प्रकार के सामान की अस्थाई दुकानों पर श्रद्धालुओं का हुजूम नजर आ रहा है।मेले में शांति व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए वीर बिग्गाजी सेवा वाहिनी के सदस्य एवं पुलिस के जवान पैनी नजर के साथ मुस्तैदी के साथ लगे हुए हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं।श्री वीर बिग्गाजी सेवा संस्थान के भीम जाखड़ ने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षार्थ आपातकालीन सेवा सहित पुलिस फोर्स तैनात है।वीर बिग्गाजी महाराज के भक्त कतार में खड़े होकर दर्शन लाभ ले रहे हैं।यात्रियों के लिए वीर बिग्गाजी सेवा संस्थान की तरफ से चाय,जल,भंडारा की व्यवस्था निशुल्क की गई है।मंदिर पुजारी महावीर प्रसाद तावनिया ने वीर बिग्गाजी महाराज की अखंड ज्योत प्रज्जवलित कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की ।आज रात को यहां विशाल जागरण अभी कुछ ही देर में शुरू होने वाला है।
इसी प्रकार श्री बिग्गाजी महाराज के शीश देवली धाम रीड़ी में भी रात्रि विशाल जागरण होगा।कल यहां भी मेला भरेगा।यहां भी दूर दूर से वीर बिग्गाजी महाराज के भक्तों का रेला ही रेला नजर आ रहा है।मंदिर पुजारी दुलाराम तावनिया ने वीर बिग्गाजी महाराज की अखंड ज्योत कर सुख समृद्धि की कामना की ।वीर बिग्गाजी महाराज के दोनों ही धाम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आ रही है।

श्रृंगारित गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज एवं पीथल माता की प्रतिमा ।

Related Posts

शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

समाचार-गढ़ 21 अगस्त, 2026। शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स लगभग सपाट बंद हुए, लेकिन कई शेयरों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स महज 3 अंक फिसलकर…

पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

समाचार-गढ़ 21 अगस्त, 2026। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित पैलेट गन फायरिंग में घायल हुए छात्र साहिल लोचाव के मामले को लेकर कांग्रेस ने दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला

13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला

नेपाल में फिर उठी हिंदू राष्ट्र की मांग, जानिए 2008 के बाद कब-कब तेज हुआ आंदोलन

नेपाल में फिर उठी हिंदू राष्ट्र की मांग, जानिए 2008 के बाद कब-कब तेज हुआ आंदोलन

वंदे मातरम् पर सियासी संग्राम: 1937 के फैसले से फिर गरमाई भाजपा-कांग्रेस की जंग

वंदे मातरम् पर सियासी संग्राम: 1937 के फैसले से फिर गरमाई भाजपा-कांग्रेस की जंग

बीकानेर में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, ₹1.41 करोड़ की संपत्ति फ्रीज; महिला की ₹1 करोड़ की प्रॉपर्टी भी शामिल

बीकानेर में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, ₹1.41 करोड़ की संपत्ति फ्रीज; महिला की ₹1 करोड़ की प्रॉपर्टी भी शामिल
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights