Nature Nature

प्रयागराज महाकुंभ और अयोध्या में उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब, लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे

Nature

श्रीडूंगरगढ़/प्रयागराज। प्रयागराज महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए देशभर से श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। अब तक लाखों-करोड़ों श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं और यह सिलसिला लगातार जारी है। आस्था और विश्वास के साथ श्रद्धालु देश के कोने-कोने से प्रयागराज महाकुंभ पहुंच रहे हैं।

बीकानेर संभाग सहित श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से भी हजारों श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में स्नान कर पुण्य लाभ लिया है। श्रीडूंगरगढ़ के अलावा सेरूणा, ठुकरियासर, लिखमादेसर, रीड़ी, बिग्गा, कितासर, सातलेरा सहित कई गांवों से श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना हो रहे हैं।

श्रद्धालुओं के लिए सरकार ने किए बेहतरीन इंतजाम

सातलेरा गांव से प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु महावीर प्रसाद सारस्वत ने बताया कि महाकुंभ में अपार जनसैलाब उमड़ रहा है, लेकिन सरकार ने सुरक्षा के लिए बेहतर इंतजाम किए हैं। हर जगह पुलिस बल तैनात है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन लगातार सक्रिय है।

श्रद्धालु पूर्णाराम व्यास ने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ के साथ-साथ भगवान श्री राम की अयोध्या नगरी में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। रामलला के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं, जिससे शहर में भक्ति का माहौल बना हुआ है।

श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील

श्रद्धालु जगदीश प्रसाद ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस लगातार अपील कर रही है कि श्रद्धालु धैर्य बनाए रखें और अधिक भीड़ होने पर थोड़ी देर रुककर आगे बढ़ें। महावीर प्रसाद सारस्वत ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि बुजुर्ग और बीमार व्यक्ति अधिक भीड़ में जाने से बचें और सुरक्षित तरीके से स्नान करें।

सरकार की कड़ी निगरानी और व्यवस्थाओं के चलते श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के महाकुंभ में स्नान और अयोध्या में दर्शन कर पा रहे हैं।

  • Related Posts

    वृंदावन में नाव हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत, 22 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अब भी लापता

    समाचार गढ़ 4 अप्रैल 2026। मथुरा के वृंदावन में नाव हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। अब तक 22 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। अभी 4…

    ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

    समाचार गढ़, 11 अप्रैल 2026।राजधानी जयपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के एक एक्सईएन और उसके दलाल को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वृंदावन में नाव हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत, 22 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अब भी लापता

    वृंदावन में नाव हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत, 22 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अब भी लापता

    ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

    ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights