Nature Nature

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

Nature

समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं सुनी। जिला कलक्टर ने ब्लॉक स्तर पर फ्लेगशिप योजनाओं एवं बजट घोषणाओं की समीक्षा की। सभी अधिकारियों को पूर्ण गंभीरता से कार्य करते हुए आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने सेरूणा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। यहां दवाइयों की उपलब्धता, स्टाफ की उपस्थिति के बारे में जाना। मरीजों से व्यवस्था संबंधी फीडबैक लिया तथा परिसर में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यहां वार्ड, लैब तथा मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा वितरण केन्द्र की व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने सेरूणा में संचालित सार्वजनिक पुस्तकालय का निरीक्षण किया तथा यहां विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को बेहतर वातावरण उपलब्ध करवाने को कहा।

सुनी जनसमस्याएं, योजनाओं की जानी प्रगति

इस दौरान जिला कलक्टर ने श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत भी मौजूद रहे। जनसुनवाई में राजस्व विभाग से जुड़े 13, नगरपालिका और विद्युत निगम की 8-8, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग की 6-7, जलदाय विभाग की 4, पंचायत और रसद से जुड़े 3-3 सहित कुल 51 प्रकरण प्राप्त हुए। जिला कलक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का नियम सम्मत निस्तारण करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने सभी ब्लाॅक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की। फ्लेगशिप योजनाओं की प्रगति के बारे में जाना तथा पूर्ण गंभीरता से इनका क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। क्षेत्र से जुड़ी बजट घोषणाओं की प्रगति का विभागवार रिव्यू किया। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी अपने विभाग से जुड़ी घोषणाओं और योजनाओं की नियमित समीक्षा करें तथा यह सुनिश्चित करें कि यह कार्य निर्धारित समय पर हों। किसी प्रकार की समस्या पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत करवाएं।

जीएसएस का किया निरीक्षण, गोद भराई रस्म में निभाई भागीदारी

जिला कलक्टर ने श्रीडूंगरगढ़ में 220 केवी जीएसएस का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां विद्युत सप्लाई और छीजत की स्थिति के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि आगामी गर्मी के मौसम के मद्देनजर यहां नियुक्त कार्मिक अधिक सतर्कता से कार्य करें तथा प्रत्येक समस्या का त्वरित रेसपोंस हो। उन्होंने जोधासर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। प्रवेशोत्सव की प्रगति जानी तथा शिक्षकों से व्यवस्था संबंधी फीडबैक लिया।

जिला कलक्टर ने यहां आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। यहां संचालित सेवाओं के बारे में जाना तथा गोद भराई रस्म में भागीदारी निभाई। उन्होंने पोषण ट्रेकर मोबाइल ऐप का अवलोकन किया तथा कहा कि कोई भी पात्र महिला अथवा बच्चा इनका लाभ लेने से वंचित नहीं रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे, उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा सहित विभिन्न अधिकारी साथ रहे।

  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights