Nature Nature

सातलेरा में लगा बड़ा स्वास्थ्य शिविर, 225 मरीजों को मिली निःशुल्क जांच व उपचार सेवाएं

Nature

सातलेरा में लगा बड़ा स्वास्थ्य शिविर, 225 मरीजों को मिली निःशुल्क जांच व उपचार सेवाएं
समाचार गढ़, 23 सितम्बर 2025, श्रीडूंगरगढ। स्वस्थ समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत रविवार को उप स्वास्थ्य केंद्र सातलेरा में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन गांव के सरपंच की देखरेख में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. दीपिका, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी गजेंद्र सिंह, लैब टेक्नीशियन मुकेश कुमार, एएनएम वीणा सिरोही और आशा सहयोगिनी मनोज ने शिविर में मरीजों की सेवाएं दीं। यहां पर 225 ओपीडी दर्ज की गईं, जिनमें बीपी, शुगर और एनीमिया की जांच के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर गांव-गांव नियमित रूप से आयोजित किए जाएं, जिससे आमजन समय पर जांच व उपचार पा सकें और गंभीर बीमारियों से बचाव हो सके।

  • Related Posts

    ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

    🔥 ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट 📉 बाजार का हाल (सोमवार, 13 अप्रैल) सप्ताह की शुरुआत शेयर बाजार के लिए भारी…

    लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

    समाचार गढ़ 12 अप्रैल 2026। भगवान राम की कृपा से ऋषि गौतम की पत्नी अहिल्या पत्थर की शिला से पुन: मानव रूप में मुक्त हुई। राम के चरण स्पर्श पाकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

    ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

    लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

    लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

    सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

    सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

    बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

    बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights