Nature Nature

शिक्षा की दिशा में एक सकारात्मक कदमः सेसोमूं स्कूल में संपन्न हुई अभिभावक-शिक्षक बैठक

Nature

समाचार गढ़, 28 अप्रैल, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के सेसोमूं स्कूल में रविवार को अभिभावक-शिक्षक-बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक और अभिभावकों ने मिलकर विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति और उनके समग्र विकास पर चर्चा की। बैठक की शुरूआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। संस्था के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्कूल प्रशासन और अभिभावकों के बीच संवाद का यह मंच शैक्षणिक उन्नति और समस्या समाधान के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने ने कहा अभिभावकों से अपने बच्चों की शिक्षा में अधिक सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की। संस्था की वाईस चेयरपर्सन पद्मा मूंधड़ा ने कहा कि अभिभावकों का सहयोग और उनकी सक्रिय भागीदारी विद्यार्थियों के अकादमिक और व्यक्तित्व विकास में अत्यंत महत्पूर्ण है। संस्था के प्राचार्य सुब्रत कुण्डु ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य न केवल शैक्षिक उत्कृष्टता प्राप्त करना है बल्कि विद्यार्थियों को ऐसे वातावरण में ढालना है, जहाँ वे व्यक्तिगत एवं सामाजिक रूप से विकसित हो सकें। उन्होंने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में भी बताया और बैठक में अभिभावकों की ओर से मिले सुझावों पर भी उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य रूपचंद सोनी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए अभिभावकों से बच्चों के विकास में उनकी सक्रिय भूमिका की अपील की। कार्यक्रम संचालन एक्टिविटी काॅर्डिनेटर बबीता प्रधान ने किया। अंत में एकेडेमिक काॅर्डिनेटर फरियाद अली ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य महावीर माली, बालकाराम शर्मा, लक्ष्मीनारायण भादू, सीईओ घनश्याम गौड़, संस्था प्रबंधक सहीराम जानू समस्त शिक्षक एवं अभिभावकगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    ईरान का 83वां मिसाइल हमला: ‘थैंक्यू इंडिया’ लिखकर भेजे गए मिसाइल, वीडियो वायरल

    समाचार गढ़ 27 मार्च 2026। मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। ईरान ने इजराइल पर 83वीं बार मिसाइल हमला किया है। इस बार हमले…

    जोधपुर एयरपोर्ट एक महीने बंद: 29 मार्च से उड़ानें ठप, यात्रियों को होगी भारी परेशानी

    समाचार गढ़ 27 मार्च 2026। जोधपुर एयरपोर्ट एक महीने के लिए बंद रहेगा। यहां से 29 मार्च से 28 अप्रैल तक उड़ानों का संचालन नहीं किया जाएगा। ऐसे में यहां…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान का 83वां मिसाइल हमला: ‘थैंक्यू इंडिया’ लिखकर भेजे गए मिसाइल, वीडियो वायरल

    ईरान का 83वां मिसाइल हमला: ‘थैंक्यू इंडिया’ लिखकर भेजे गए मिसाइल, वीडियो वायरल

    जोधपुर एयरपोर्ट एक महीने बंद: 29 मार्च से उड़ानें ठप, यात्रियों को होगी भारी परेशानी

    जोधपुर एयरपोर्ट एक महीने बंद: 29 मार्च से उड़ानें ठप, यात्रियों को होगी भारी परेशानी

    नेपाल की राजनीति में नया अध्याय: बालेन शाह बने सबसे युवा प्रधानमंत्री

    नेपाल की राजनीति में नया अध्याय: बालेन शाह बने सबसे युवा प्रधानमंत्री

    रामनवमी पर अयोध्या में आस्था का सैलाब, 11 लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

    रामनवमी पर अयोध्या में आस्था का सैलाब, 11 लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

    ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती, पेट्रोल-डीजल हुए सस्ते

    ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती, पेट्रोल-डीजल हुए सस्ते

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights