Nature Nature

रामनवमी पर अयोध्या में आस्था का सैलाब, 11 लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

Nature

समाचार गढ़ 27 मार्च 2026, अयोध्या। रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में रामभक्तों का विशाल सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों की संख्या में श्रद्धालु राम नगरी पहुंचे, जहां सुबह से लेकर अब तक करीब 11 लाख भक्तों ने राम मंदिर अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। श्रद्धालुओं की भीड़ में युवाओं की संख्या सबसे अधिक देखने को मिली।

उत्तर प्रदेश में पर्व-त्योहारों के माध्यम से सांस्कृतिक पुनर्जागरण की नई तस्वीर उभर रही है, जिसका जीवंत उदाहरण रामनवमी पर अयोध्या में उमड़ा जनसैलाब है।

सूर्य तिलक का अलौकिक दृश्य
रामनवमी के पावन अवसर पर राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के माथे पर सूर्य तिलक लगाया गया। दोपहर ठीक 12 बजे सूर्य की किरणें रामलला की मूर्ति के ललाट पर पड़ीं, जिससे दिव्य तिलक का अद्भुत दृश्य साकार हुआ। करीब 4 मिनट तक सूर्य की किरणें उनके मस्तक पर पड़ती रहीं।

इस अलौकिक क्षण को साकार करने के लिए बेंगलुरु के वैज्ञानिकों द्वारा विशेष उपकरण तैयार किए गए थे। इस दौरान भगवान के प्राकट्य की आरती भी संपन्न हुई।

देश-दुनिया ने देखा लाइव प्रसारण
सूर्य तिलक के साथ-साथ रामलला का अभिषेक, श्रृंगार एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का लाइव प्रसारण किया गया, जिससे देश-विदेश के भक्त इस ऐतिहासिक और दिव्य क्षण के साक्षी बन सके।

  • Related Posts

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.86 किलो से ज्यादा संदिग्ध गांजा जब्त…

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में आज, 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights