Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में विचार गोष्ठी आयोजित, सामाजिक समरसता व संविधान मूल्यों पर हुआ मंथन

Nature

समाचार गढ़, 15 अप्रेल, 2025, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के तत्वाधान में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम श्रृंखला में विचार गोष्ठी का आयोजन नानू देवी चांडक आदर्श विद्या मंदिर श्रीडूंगरगढ़ के जय देव पाठक सभागार में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल व विशिष्ट अतिथि के रूप में ओमप्रकाश प्रजापत (मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी), विनोदगिरी गुसाई भाजपा नेता, रामगोपाल सुथार अध्यक्ष विश्वकर्मा बोर्ड, राजस्थान एवं छैलू सिंह पूर्व प्रधान, एडवोकेट डॉ चन्द्र प्रकाश बारूपाल,आसाराम पारीक, व मुख्य वक्ता के रूप में संपत सिंह, प्रदेश सभा अध्यक्ष, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अर्जुनराम मेघवालने डॉ. अंबेडकर जी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार उन्होंने न केवल भारत के संविधान निर्माण में अमूल्य योगदान दिया, बल्कि समाज में व्याप्त भेदभाव, असमानता और विखंडनकारी शक्तियों के विरुद्ध भी सशक्त आवाज़ उठाई।

इस बात पर भी गहन चर्चा हुई कि यदि आज भी देश जाति, धर्म एवं समुदाय के नाम पर बंटा रहेगा, तो वही परिस्थितियाँ दोबारा उत्पन्न हो सकती हैं जो आज़ादी से पूर्व थीं।

अध्यक्षता करते हुए आसाराम पारीक खंड कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ श्रीडूंगरगढ़ ने कहा कि डॉ. अंबेडकर को किसी एक जाति तक सीमित करना उनका अपमान है। वे सम्पूर्ण हिन्दू समाज के महान नेता थे, जिन्होंने समरस और सशक्त भारत की नींव रखी।

मुख्य वक्ता के रूप में विचार रखते हुए संगठन सभाध्यक्ष सम्पत सिंह ने कहा कि “डॉ. भीमराव अंबेडकर: समरस भारत के शिल्पकार”
डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि समता, स्वाभिमान और सामाजिक न्याय के पुरोधा थे। उन्होंने एक ऐसे भारत की कल्पना की थी जहाँ हर व्यक्ति को समान अधिकार, सम्मान और अवसर मिले—बिना किसी भेदभाव के। उनका जीवन संघर्ष इस बात का प्रमाण है कि एक सशक्त राष्ट्र तभी बनता है जब समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी मुख्य धारा में सम्मानजनक स्थान मिले। आज उनके विचार हमें जातीय सीमाओं से ऊपर उठकर एक समरस, सशक्त और एकजुट भारत के निर्माण की प्रेरणा देते हैं।
विश्वकर्मा बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने शिक्षकों से आव्हान किया कि बाबा साहब के दिखाए मार्ग पर चलकर सामाजिक समरसता से परिपूर्ण राष्ट्र का निर्माण करने में विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए आगे बढ़ने का कार्य में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करे।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश बिश्नोई,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि आचार्य, जिला मंत्री नरेंद्र आचार्य मंडल सयुक्त मंत्री ओम प्रकाश रोड़ा जिला अध्यक्ष मोहनलाल भादू संगठन मंत्री लेखराम गोदारा शाखा मंत्री पवन कुमार शर्मा महिला मंत्री चंद्रकला, ममता भारद्वाज दयाशंकर शर्मा,प्रदीप कुमार जी जिला कार्यवाह राष्ट्रीय स्वीसवक संघ आदि उपस्थित रहे, कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन श्री अनिल जी सोनी द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनावों का ऐलान इसी सप्ताह संभव, चार चरणों में मतदान की तैयारी

    समाचार-गढ़ 29 सितंबर, 2026। जयपुर। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव की तैयारी…

    यूट्यूबर कपल के घर करीब 1 करोड़ की चोरी, 944 ग्राम सोना और नकदी ले गए चोर; सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के दायरे में

    समाचार-गढ़ 29 सितंबर, 2026। तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में नागरकोइल के पास एक यूट्यूबर कपल के घर बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। आरोप है कि चोर घर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनावों का ऐलान इसी सप्ताह संभव, चार चरणों में मतदान की तैयारी

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनावों का ऐलान इसी सप्ताह संभव, चार चरणों में मतदान की तैयारी

    यूट्यूबर कपल के घर करीब 1 करोड़ की चोरी, 944 ग्राम सोना और नकदी ले गए चोर; सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के दायरे में

    यूट्यूबर कपल के घर करीब 1 करोड़ की चोरी, 944 ग्राम सोना और नकदी ले गए चोर; सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के दायरे में

    Rajasthan News: हर 10 किलोमीटर पर स्वास्थ्य सुविधा का प्लान, 600 नए सब-सेन्टर खुलेंगे; 50 हजार नियुक्तियों के बाद अब ग्राउंड पर एक्शन

    Rajasthan News: हर 10 किलोमीटर पर स्वास्थ्य सुविधा का प्लान, 600 नए सब-सेन्टर खुलेंगे; 50 हजार नियुक्तियों के बाद अब ग्राउंड पर एक्शन

    NCRB Data: 10 साल में चार गुना बढ़े बच्चियों से रेप के दर्ज मामले, 2024 में 43,675 पीड़ित; 86% केस अदालतों में लंबित

    NCRB Data: 10 साल में चार गुना बढ़े बच्चियों से रेप के दर्ज मामले, 2024 में 43,675 पीड़ित; 86% केस अदालतों में लंबित

    कुमार विश्वास के BJP में शामिल होने की चर्चा, राज्यसभा के लिए भाजपा पैनल में नाम

    कुमार विश्वास के BJP में शामिल होने की चर्चा, राज्यसभा के लिए भाजपा पैनल में नाम

    Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

    Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights