Nature Nature

खेत में काम करते समय सांप के काटने से महिला किसान की दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम

Nature

समाचार गढ़, 15 अप्रेल, 2025, श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव सातलेरा से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां खेत में काम कर रही एक महिला किसान की सांप के काटने से मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर फैल गई है और पीड़ित परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सातलेरा निवासी शांति देवी पत्नी गोपालराम मेघवाल आज सुबह अपने खेत में कृषि कार्य कर रही थीं, तभी अचानक एक विषैले सांप ने उन्हें डस लिया। घटना के तुरंत बाद परिजन उन्हें गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीडूंगरगढ़ लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें पीबीएम अस्पताल बीकानेर रेफर कर दिया गया, लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

शांति देवी की मृत्यु की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बेटे भोमाराम मेघवाल ने पुलिस थाने में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई। ग्रामीणों ने बताया कि शांति देवी मेहनती और सामाजिक स्वभाव की महिला थीं। उनकी असामयिक मृत्यु से न केवल परिवार बल्कि पूरा गांव शोकाकुल है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव के लोग उनके घर पहुंचकर ढांढस बंधा रहे हैं। इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर खेतों में कार्य करते समय सुरक्षा और सावधानी की आवश्यकता को उजागर किया है।

  • Related Posts

    कुलगाम हमले का बदला! लश्कर कमांडर लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर, 6 दिन से चल रहा था सर्च ऑपरेशन

    समाचार गढ़ 16 नवंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों में संगठन का कमांडर…

    LoC पर आधी रात संदिग्ध हलचल से अलर्ट हुई सेना, जवानों ने दागीं करीब 24 गोलियां; पुंछ में सर्च ऑपरेशन जारी

    समाचार गढ़ 16 नवंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास संदिग्ध गतिविधि सामने आने के बाद सेना अलर्ट हो गई। सोमवार देर रात सावजियां सेक्टर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुलगाम हमले का बदला! लश्कर कमांडर लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर, 6 दिन से चल रहा था सर्च ऑपरेशन

    कुलगाम हमले का बदला! लश्कर कमांडर लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर, 6 दिन से चल रहा था सर्च ऑपरेशन

    LoC पर आधी रात संदिग्ध हलचल से अलर्ट हुई सेना, जवानों ने दागीं करीब 24 गोलियां; पुंछ में सर्च ऑपरेशन जारी

    LoC पर आधी रात संदिग्ध हलचल से अलर्ट हुई सेना, जवानों ने दागीं करीब 24 गोलियां; पुंछ में सर्च ऑपरेशन जारी

    चुनावी रंजिश में युवक की हत्या, दहशत में गांव वालों ने नहीं डाला वोट; पोलिंग बूथ पर पसरा सन्नाटा

    चुनावी रंजिश में युवक की हत्या, दहशत में गांव वालों ने नहीं डाला वोट; पोलिंग बूथ पर पसरा सन्नाटा

    पोस्ट ऑफिस में जमा करते रहे जिंदगीभर की कमाई, मैच्योरिटी पर खुला करोड़ों का खेल; दो कर्मचारी गिरफ्तार

    पोस्ट ऑफिस में जमा करते रहे जिंदगीभर की कमाई, मैच्योरिटी पर खुला करोड़ों का खेल; दो कर्मचारी गिरफ्तार

    गले में 35 तोला चांदी, शाही ठाठ के साथ मेले में पहुंचा ऊंट; कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

    गले में 35 तोला चांदी, शाही ठाठ के साथ मेले में पहुंचा ऊंट; कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

    तंत्र-मंत्र के नाम पर रिश्तों का कत्ल, मौसी ने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर 8 साल की भांजी की दी बलि

    तंत्र-मंत्र के नाम पर रिश्तों का कत्ल, मौसी ने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर 8 साल की भांजी की दी बलि
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights