Nature Nature

जिले के वंचित 4 हजार 761 दिव्यांगों के यूडीआईडी कार्ड बनाने के विशेष शिविर शुरू, जिला कलक्टर के निर्देश पर आयोजित हो रहा शिविर

Nature

जिले के वंचित 4 हजार 761 दिव्यांगों के यूडीआईडी कार्ड बनाने के विशेष शिविर शुरू, जिला कलक्टर के निर्देश पर आयोजित हो रहा शिविर

समाचार गढ़, 6 अक्टूबर 2025, बीकानेर। यूनिक डिसेबिलिटी आईडी कार्ड से वंचित जिले के 4 हजार 761 दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बनवाने के लिए विशेष शिविर सोमवार को पीबीएम अस्पताल के पीएमआर विभाग में शुरू हुआ।
जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि के निर्देश पर जिले में पहली बार आयोजित हो रहे इन विशेष शिविरों के दौरान दिव्यांगों के यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। पीमआर विभाग प्रभारी इसके संयोजक होंगे। वहीं अस्थि रोग विभाग, मानसिक रोग विभाग, ईएनटी विभाग, नेत्र रोग विभाग, न्यूरोलाॅजी विभाग, फिजियोथेरेपिस्ट विभाग तथा मानसिक रोग विभाग के क्लिनिकल साइक्लोजिस्ट इसके सदस्य बनाए गए हैं। मेडिकल बोर्ड के संयोजक आवश्यक होने पर अन्य विभाग के ओपीडी में कार्यरत ड्यूटी चिकित्सक को बोर्ड में सम्मिलित कर सकेगा।
प्रशिक्षु आईएएस सुश्री स्वाति शर्मा को इसकी ओवरऑल प्रभारी नियुक्त किया गया है। शिविर प्रतिदिन प्रातः 9 से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। यूडीआईडी काॅर्ड बनवाने के लिए दिव्यांग को ईमित्र पर किए गए आवेदन अथवा रजिस्ट्रेशन की प्रति या आधार कार्ड ले जाना आवश्यक होगा। सोमवार को सुश्री स्वाति शर्मा तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पंवार ने शिविर से जुड़ी व्यवस्थाओं को देखा।

ब्लाॅकवार इतने हैं वंचित
स्वावलम्बन पोर्टल के अनुसार जिले में यूडीआईडी कार्ड से वंचित दिव्यांगों की संख्या 4 हजार 761 है। इनमें बीकानेर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के 1 हजार 462, लूणकरणसर के 561, कोलायत के 496, खाजूवाला के 644, नोखा के 914 तथा श्रीडूंगरगढ़ के 684 दिव्यांग शामिल हैं। श्रेणीवार देखें तो जिले में 2 हजार 663 अस्थि दिव्यांग, 523 दृष्टिबाधित, 409 श्रवण बाधित, 524 अल्प दृष्टि, 268 बौद्धिक दिव्यांग तथा सेरेबल पाॅल्सी के 60 व्यक्ति शामिल हैं, जिनके यूडीआईडी कार्ड इन शिविरों में बनाए जाएंगे।

  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights