Nature Nature

युवाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा मौका: विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना शुरू

युवाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा मौका: विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना शुरू

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर, 6 अक्टूबर।
राज्य सरकार ने युवाओं को स्व-रोजगार के लिए प्रोत्साहित करने हेतु ‘विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना’ प्रारंभ की है। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को वित्तीय संस्थानों के माध्यम से मार्जिन मनी एवं ब्याज अनुदान युक्त ऋण उपलब्ध कराकर रोजगार के नए अवसर प्रदान करना है।

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र बीकानेर के महाप्रबंधक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि योजना के तहत पात्र युवाओं को स्वयं का नया उद्यम स्थापित करने या मौजूदा उद्योग के विस्तार, विविधीकरण अथवा आधुनिकीकरण के लिए कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि योजना का लाभ 18 से 45 वर्ष तक के आवेदक उठा सकते हैं।

  • मार्जिन मनी: 25 प्रतिशत या अधिकतम ₹5 लाख (जो भी कम हो)।
  • ब्याज अनुदान: ₹1 करोड़ तक के ऋण पर 8% एवं ₹1 से ₹2 करोड़ तक के ऋण पर 7%।
  • विशेष लाभ: महिला, अनुसूचित जाति/जनजाति, दिव्यांग, ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित इकाइयों, तथा कार्डधारक बुनकरों और शिल्पकारों को ₹1 से ₹2 करोड़ के ऋण पर 1% अतिरिक्त ब्याज अनुदान दिया जाएगा।

महाप्रबंधक ने बताया कि इच्छुक आवेदक एसएसओ पोर्टल पर ‘विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना’ के ऑनलाइन पोर्टल से आवेदन कर सकते हैं। योजना से जुड़ी अधिक जानकारी जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र, रानी बाजार चोपड़ा कटला, बीकानेर से प्राप्त की जा सकती है।

  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights