Nature Nature

ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, पुलिस ने दर्ज की मर्ग

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। नापासर थाना क्षेत्र के रामसर की रोही में एक दर्दनाक हादसे में उपनी निवासी 39 वर्षीय दानाराम पुत्र सालूराम लूहार की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई।

दानाराम 30 जनवरी की शाम 6:10 बजे हरीराम के खेत में ट्रैक्टर से बिजाई कर रहा था। अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे दानाराम नीचे गिर गया और ट्रैक्टर के नीचे दब गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

परिजनों की रिपोर्ट पर कार्रवाई

मृतक के छोटे भाई गिरधारीराम ने घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी31 जनवरी को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जांच थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह कर रहे हैं। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है, परिजन गहरे सदमे में हैं।

  • Related Posts

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    समाचार-गढ़ 9 जुलाई 2026। निकटवर्ती लूणकरणसर कस्बे में गुरुवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। आज सुबह करीब 8 बजे रणकपुर एक्सप्रेस…

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    समाचार गढ़ जयपुर। राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि वर्तमान परिस्थितियों में 31…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

    मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

    मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

    सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

    सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

    जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-

    जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights