समाचार गढ़ 3 अगस्त 2024श्रीडूंगरगढ़ बिग्गाबास रामसरा गांव के पास हाइवे पर एक दुखद हादसा हो गया। अचानक सड़क पर आ गई एक गाय से टकराकर एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद बाइक स्लिप हो गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गरीब सेवा संस्थान के सेवादारों ने उसे एंबुलेंस से उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान आधार कार्ड के माध्यम से की गई है और परिजनों को सूचना दी जा रही है। शव को मोर्चरी में रखा गया है और रविवार सुबह मृतक की पूरी जानकारी का प्रकाशन किया जाएगा।











