Nature Nature

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

Nature

समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बिहार की सियासत में तेज हलचल के बीच अगले 48 घंटों में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगने की संभावना है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के बीच अहम बैठक हुई, जिसमें संभावित मंत्रियों की सूची पर चर्चा की गई। इससे पहले दोनों नेताओं ने मंत्री जमा खान और बिजेंद्र यादव के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की, जहां करीब एक घंटे तक नई सरकार के गठन को लेकर मंथन हुआ। बैठक के बाद मंत्री जमा खान ने संकेत दिए कि 15 अप्रैल को नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की भी संभावना है।

इधर प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां तेज हो गई हैं। पटना के डीएम त्यागराजन राजभवन पहुंचे और शपथ ग्रहण की तैयारियों को लेकर राज्यपाल को जानकारी दी। वहीं, 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी के पटना दौरे की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है और स्टेट हैंगर से लोकभवन तक बैरिकेडिंग की जा रही है। भाजपा ने अपने सभी विधायकों को 14 और 15 अप्रैल तक पटना में रहने के निर्देश दिए हैं, जबकि पार्टी के भीतर मुख्यमंत्री पद और मंत्रिमंडल को लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है।

दूसरी ओर, जदयू में भी नए और पुराने चेहरों के संतुलन के साथ मंत्रिमंडल के आकार पर गहन विचार-विमर्श हो रहा है। इसमें ललन सिंह की भूमिका अहम मानी जा रही है, जो अंतिम रणनीति तय करने में जुटे हैं। 14 अप्रैल को सुबह 11 बजे नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की अंतिम बैठक होगी, जिसके बाद वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। इसके तुरंत बाद एनडीए विधायक दल की बैठक में नए नेता का चुनाव किया जाएगा। इस प्रक्रिया की निगरानी के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। कुल मिलाकर बिहार में सत्ता परिवर्तन अब अंतिम चरण में है और अगले दो दिनों में नई सरकार की पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।

  • Related Posts

    बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

    समाचार गढ़ 21 नवंबर 2026। बांग्लादेश में लगातार बढ़ती हिंसा और आगजनी की घटनाओं के बीच हालात संभालने के लिए सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। राजधानी ढाका…

    दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध

    समाचार गढ़ 21 नवंबर 2026। दिल्ली में आतंकी हमले की आशंका के बीच सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। इसी को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

    बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

    दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध

    दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध

    राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, 275 पंचायत समितियों पर कब्जा; BJP सिर्फ 63 पर सिमटी

    राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, 275 पंचायत समितियों पर कब्जा; BJP सिर्फ 63 पर सिमटी

    सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

    सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

    राजस्थान में जल्द होगा सियासी फेरबदल? अमित शाह से CM भजनलाल की मुलाकात के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा तेज

    राजस्थान में जल्द होगा सियासी फेरबदल? अमित शाह से CM भजनलाल की मुलाकात के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा तेज

    यूनुस के घर में आगजनी से गरमाई बांग्लादेश की राजनीति, अवामी लीग पर तारिक रहमान का बड़ा हमला

    यूनुस के घर में आगजनी से गरमाई बांग्लादेश की राजनीति, अवामी लीग पर तारिक रहमान का बड़ा हमला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights