Nature Nature

Abhinandan Varthaman: 22 साल बाद एयरफोर्स से विदाई, अब Fly91 में कमर्शियल पायलट बनेंगे अभिनंदन

Nature

समाचार-गढ़ 3 सितंबर, 2026।

नई दिल्ली: 2019 के भारत-पाकिस्तान हवाई संघर्ष में अपनी बहादुरी से देश का नाम रोशन करने वाले वीर चक्र विजेता ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान ने भारतीय वायुसेना से विदाई ले ली है। करीब 22 साल की सेवा के बाद उन्होंने समयपूर्व सेवानिवृत्ति यानी VRS लिया है। अब अभिनंदन कमर्शियल एविएशन में अपनी नई पारी शुरू कर चुके हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनंदन ने गोवा स्थित क्षेत्रीय एयरलाइन Fly91 जॉइन की है और यहां वह कमर्शियल पायलट के तौर पर अपनी सेवाएं देंगे। बताया जा रहा है कि उन्होंने अगस्त में एयरलाइन जॉइन की थी।

हालांकि, अभिनंदन वर्धमान की ओर से इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, Fly91 के प्रवक्ता ने भी कर्मचारी की निजी जानकारी का हवाला देते हुए इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार किया है।

मिग-21 से पाकिस्तानी F-16 को बनाया था निशाना

अभिनंदन वर्धमान का नाम 27 फरवरी 2019 को भारत-पाकिस्तान के बीच हुए हवाई संघर्ष के बाद पूरी दुनिया में चर्चा में आया था।

पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी। इसके अगले दिन पाकिस्तानी वायुसेना ने भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की। इस दौरान तत्कालीन विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने MiG-21 Bison से पाकिस्तानी F-16 का पीछा किया और उसे मार गिराने की कार्रवाई की।

मुठभेड़ के दौरान अभिनंदन का विमान भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उन्हें विमान से बाहर निकलना पड़ा। इसके बाद वह पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र में जा गिरे और पाकिस्तानी सेना ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

करीब तीन दिन पाकिस्तान की हिरासत में रहे

अभिनंदन करीब तीन दिन तक पाकिस्तान की हिरासत में रहे। भारत के कूटनीतिक दबाव के बीच पाकिस्तान ने 1 मार्च 2019 की रात उन्हें अटारी-वाघा सीमा के रास्ते भारत को सौंप दिया।

उनकी बहादुरी और साहस के लिए भारत सरकार ने उन्हें देश के तीसरे सर्वोच्च युद्धकालीन वीरता सम्मान ‘वीर चक्र’ से सम्मानित किया।

अब आसमान में नई भूमिका निभाएंगे अभिनंदन

वायुसेना में दो दशक से ज्यादा समय तक लड़ाकू विमान उड़ाने के बाद अभिनंदन वर्धमान अब नागरिक विमानन क्षेत्र में नजर आएंगे। सैन्य विमान से कमर्शियल एयरलाइन की उड़ान तक का यह बदलाव उनके करियर की एक नई शुरुआत माना जा रहा है।

एक समय जिस पायलट का नाम भारत-पाकिस्तान के हवाई संघर्ष के दौरान पूरी दुनिया में सुर्खियों में था, अब वही अभिनंदन कमर्शियल पायलट के रूप में यात्रियों को आसमान की सैर कराते नजर आ सकते हैं।

  • Related Posts

    जयपुर- हिस्ट्रीशीटर की सवा मिनट में हत्या,कुल्हाड़ी से सिर फाड़ा:सात साल से इंतजार कर रहे थे बदमाश; सरपंच का लड़ना चाहता था चुनाव

    समाचार गढ़ 12 नवंबर 2026। जयपुर में जोबनेर थाने के हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया (25) की बुधवार रात हत्या कर दी गई। हमलावर हिस्ट्रीशीटर का मर्डर करने के लिए 7 साल…

    चीन से 30 अटैक हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी में PAK? भारत के प्रचंड से कितना दमदार है Z-10ME, समझें पूरी ताकत

    समाचार गढ़ 12 नवंबर 2026। भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य मुकाबला अब आसमान में एक नए मोर्चे पर पहुंचता दिख रहा है। पाकिस्तान की ओर से चीन के Z-10ME…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जयपुर- हिस्ट्रीशीटर की सवा मिनट में हत्या,कुल्हाड़ी से सिर फाड़ा:सात साल से इंतजार कर रहे थे बदमाश; सरपंच का लड़ना चाहता था चुनाव

    जयपुर- हिस्ट्रीशीटर की सवा मिनट में हत्या,कुल्हाड़ी से सिर फाड़ा:सात साल से इंतजार कर रहे थे बदमाश; सरपंच का लड़ना चाहता था चुनाव

    चीन से 30 अटैक हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी में PAK? भारत के प्रचंड से कितना दमदार है Z-10ME, समझें पूरी ताकत

    चीन से 30 अटैक हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी में PAK? भारत के प्रचंड से कितना दमदार है Z-10ME, समझें पूरी ताकत

    रसगुल्ला समझकर मुंह में रखा, चबाते ही हुआ धमाका; दोस्त ने दिया मौत का खौफनाक तोहफा!

    रसगुल्ला समझकर मुंह में रखा, चबाते ही हुआ धमाका; दोस्त ने दिया मौत का खौफनाक तोहफा!

    भारत की हिमालय रेल लाइन से चीन को मिलेगी कड़ी चुनौती? 489 KM का प्रोजेक्ट, 270 KM सुरंगों से गुजरेगा ट्रैक

    भारत की हिमालय रेल लाइन से चीन को मिलेगी कड़ी चुनौती? 489 KM का प्रोजेक्ट, 270 KM सुरंगों से गुजरेगा ट्रैक

    किश्तवाड़ में दो लापता SPO के गोलियों से छलनी शव मिले, सर्विस हथियार गायब; आतंकी हमले का शक

    किश्तवाड़ में दो लापता SPO के गोलियों से छलनी शव मिले, सर्विस हथियार गायब; आतंकी हमले का शक

    शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस साल 19.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

    शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस साल 19.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights