समाचारगढ़ 30 अप्रैल 2025 रीड़ी बस स्टैंड के पास रविवार को एक पिकअप और बाइक में टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी की क्विक एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार के लिए श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल ले जाया गया।


घायल की पहचान टीड़ी गांव निवासी 18 वर्षीय भवानी पुत्र रामेश्वरलाल जाट के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद सेवादारों ने बताया कि एंबुलेंस जब युवक को लेकर अस्पताल जा रही थी, तभी बीदासर रोड स्थित रेलवे फाटक बंद मिला। फाटक के कारण एंबुलेंस को रोका गया और काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।











