Nature Nature

गाय को बचाने की कोशिश में हादसा, पति-पत्नी घायल

Nature

समाचार गढ़, 12 मई, श्रीडूंगरगढ़। अभी कुछ देर पहले कालू रोड पर एक पिकअप वाहन गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसा श्रीडूंगरगढ़ से कालू की ओर जा रही एक पिकअप गाड़ी के साथ हुआ, जिसमें कस्बे के आडसर बास निवासी राजेश पुत्र पूनमचंद अपनी पत्नी के साथ सफर कर रहे थे। जीव दया गौशाला के पास अचानक सड़क पर गाय आ गई। जानवर को बचाने की कोशिश में राजेश की गाड़ी संतुलन खो बैठी और सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन में सवार दोनों पति-पत्नी को चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलेंस को बुलाया, जिसके जरिए दोनों घायलों को श्रीडूंगरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के तहत दोनों के घावों पर टांके लगाए गए। स्थानीय लोगों ने हादसे का कारण सड़कों पर लावारिस घूम रहे मवेशियों को बताया और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की।

  • Related Posts

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights