समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। सरदारशहर के सोमासर निवासी किसनाराम जाट ने श्रीडूंगरगढ़ के गांव बिग्गा निवासी शिव लाल जाट तथा लूणकरणसर के गांव आड़सर निवासी प्रेमाराम पुत्र गोपाल राम जाट के खिलाफ जमीन खरीद को लेकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। परिवादी ने 17 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। यह मामला लूणकरणसर थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।।








