Nature Nature

आचार्य महाप्रज्ञ बहु आयामी व्यक्तित्व के थे धनी, 105वां जन्मदिवस मनाया

Nature

समाचार गढ़, 3 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। तेरापंथ धर्मसंघ के 10 वें गुरु आचार्य महाप्रज्ञ का 105 वां जन्मदिवस समारोह पूर्वक साध्वी सेवा केंद्र में मनाया गया। सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी कुंथुश्री ने समुपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि आषाढ़ बदी तेरस को आचार्य महाप्रज्ञ का जन्म हुआ था। आचार्य महाप्रज्ञ जन्म के वक्त एक साधारण बालक ही थे परन्तु अपने पुरुषार्थ और गुरु कृपा से महाप्रज्ञ बनकर उभरे। आचार्य महाप्रज्ञ बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे जिसके कारण वो सिर्फ जैन आचार्य नहीं, जन-जन के आचार्य बन गए। हर सम्प्रदाय व जाति के लोग, विद्वतजन बड़ी सहजता के साथ उनसे मिलते थे और उनकी सान्निध्य में आकर खुद को परिपूर्ण समझते थे। साध्वी ने बताया आचार्य महाप्रज्ञ दार्शनिक, प्रेक्षा प्रणेता, ध्यान साधक, आगम संपादक, विद्वान, लेखक आदि गुणों से परिपूर्ण थे। उन्होंने तेरापंथ धर्मसंघ को नई ऊंचाइयां प्रदान की। कार्यक्रम में साध्वी पुनीतप्रभा, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के मंत्री प्रदीप पुगलिया, तेरापंथ महिला मंडल से मधु झाबक व संपत देवी मालू ने अपने भाव व्यक्त किये। कार्यक्रम में महेंद्र मालू, अशोक बैद सहित समाज के मौजिज लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन साध्वी जीतयशा ने किया।

  • Related Posts

    चार धाम यात्रा करने वालों के लिए खबर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

    समाचार गढ़ 7 मार्च 2026। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खबर है। यात्रियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब…

    उल्लू बेचने के नाम पर लाखों की ठगी, पीड़ित ने दर्ज कराया मामला

    समाचार गढ़ 6 मार्च 2026। सीकर जिले में उल्लू बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 2.30 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। झीगर छोटी निवासी प्रमोद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चार धाम यात्रा करने वालों के लिए खबर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

    चार धाम यात्रा करने वालों के लिए खबर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

    उल्लू बेचने के नाम पर लाखों की ठगी, पीड़ित ने दर्ज कराया मामला

    उल्लू बेचने के नाम पर लाखों की ठगी, पीड़ित ने दर्ज कराया मामला

    ट्रेन में सफर करने से पहले पढ़ ले ये खबर, कई ट्रेन रद्द, इस रूट वाले दे विशेष ध्यान

    ट्रेन में सफर करने से पहले पढ़ ले ये खबर, कई ट्रेन रद्द, इस रूट वाले दे विशेष ध्यान

    राजस्थान में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, कई शहरों में पारा 35 डिग्री पार

    राजस्थान में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, कई शहरों में पारा 35 डिग्री पार

    कांग्रेस ने घोषित किए 6 राज्यसभा उम्मीदवार, जमीनी नेताओं पर दांव

    कांग्रेस ने घोषित किए 6 राज्यसभा उम्मीदवार, जमीनी नेताओं पर दांव

    साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान

    साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights