Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के छात्र आदित्य तावनियां ने राज्य स्तरीय कुश्ती ट्रायल में जीता गोल्ड, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के छात्र आदित्य तावनियां ने राज्य स्तरीय कुश्ती ट्रायल में जीता गोल्ड, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। स्थानीय श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। महाविद्यालय के होनहार छात्र आदित्य तावनियां, पुत्र कन्हैयालाल तावनियां ने सीनियर फेडरेशन कप के राज्य स्तरीय कुश्ती ट्रायल में 60 किलोग्राम ग्रीको-रोमन भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

इस शानदार जीत के साथ ही आदित्य तावनियां का चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती प्रतियोगिता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर हो गया है। छात्र की इस उपलब्धि से महाविद्यालय प्रशासन, खेल प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर महाविद्यालय परिसर में एक विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सचिव श्याम महर्षि, उपसचिव रामचंद्र राठी, विजय महर्षि एवं डॉ. विनोद सुथार ने खिलाड़ी आदित्य तावनियां का माला पहनाकर और मुंह मीठा करवाकर सम्मान किया।

महाविद्यालय परिवार ने आदित्य को आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं। खिलाड़ी की इस सफलता में खेल प्रशिक्षक मुकेश जांगिड़ का विशेष योगदान रहा। प्रशिक्षक जांगिड़ ने बताया कि आदित्य ने निरंतर अभ्यास, अनुशासन और कड़ी मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।

इस अवसर पर प्रबंध समिति अध्यक्ष हरिशंकर बाहेती ने कहा कि यदि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को सही मार्गदर्शन और संसाधन मिलें, तो वे राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी क्षेत्र का नाम रोशन कर सकती हैं।

  • Related Posts

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    समाचार गढ़, बीकानेर। पूगल क्षेत्र में गुरुवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर लेकर जा रही कैंपर अचानक पलट गई। हादसे के समय कैंपर में करीब 40…

    Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

    समाचार-गढ़ 13 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के ज्यादातर समय सेंसेक्स और निफ्टी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

    Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

    संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

    संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

    UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

    UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

    गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

    गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

    लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम

    लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights