Nature Nature

विधायकों के बाद आईजी व एसपी सहित इन हस्तियों ने किया राजस्थान फुटबॉल चैंपियनशिप का प्रमोशन, राजस्थान के 25 जिलों की टीमें आएंगी बीकानेर

Nature

समाचार गढ़, 3 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर में आयोजित हो रही स्टेट लेवल फुटबॉल चैंपियनशिप को लेकर शहर में काफी उत्साह है। 10 जुलाई से 14 जुलाई तक आयोजित हो रही राजस्थान फुटबॉल चैंपियनशिप 2024 अंडर-14 वर्ग को बीकानेर की हस्तियों का समर्थन मिल रहा है। चैंपियनशिप के सह-समन्वयक भैरू रतन ओझा ने बताया कि चैंपियनशिप को आईजी ओमप्रकाश पासवान, एसपी तेजस्वनी गौतम, पीबीएम अधीक्षक डॉ पीके सैनी, ज्योतिषाचार्य मनाकी किराडू, बीजेपी नेता व पार्षद प्रदीप उपाध्याय आदि ने समर्थन किया है। उन्होंने पोस्टर का प्रमोशन किया तथा चैंपियनशिप की सफलता हेतु शुभकामनाएं दी।बता दें कि इससे पहले विधायक जेठानंद व्यास, विधायक सिद्धि कुमारी, विधायक अंशुमान सिंह भाटी व विधायक ताराचंद सारस्वत भी चैंपियनशिप को अपना समर्थन दे चुके हैं।भैरूरतन ने बताया कि जिला फुटबॉल संघ व बीकानेर फुटबॉल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस चैंपियनशिप में राजस्थान फुटबॉल संघ, सादुल फुटबॉल अकेडमी व भारतीय फुटबॉल संघ भी जुड़ा है। वहीं अरविंद सिंह राठौड़ चैंपियनशिप के समन्वयक हैं। इस चैंपियनशिप में अधिकतम 14 साल तक के बच्चे खेलेंगे। राजस्थान के 25 जिलों से टीमें बीकानेर आएंगी।

  • Related Posts

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Dhanteras 2026: धनतेरस के मौके पर देशभर के बाजारों में सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ…

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध श्रीसांवलियाजी मंदिर में आस्था का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। जालौर जिले के एक श्रद्धालु ने हार्ट की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights