Nature Nature

बड़ी खबर: एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल को मिली CBSE मान्यता, क्षेत्र में खुशी की लहर

Nature

समाचार गढ़, 28 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ शिक्षा क्षेत्र से बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आई है। झंवर बस स्टैंड स्थित एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की मान्यता मिल गई है। सोमवार को जैसे ही यह सूचना विद्यालय प्रबंधन को मिली, स्कूल परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रजनीश कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि अब स्कूल में सत्र 2026-27 से CBSE बोर्ड के तहत पढ़ाई शुरू हो चुकी है। कक्षा नर्सरी से लेकर 10वीं तक के विद्यार्थियों को अब राष्ट्रीय स्तर के पाठ्यक्रम का लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि विद्यालय ने CBSE द्वारा निर्धारित सभी मानकों को सफलतापूर्वक पूरा किया है, जिसके बाद यह महत्वपूर्ण मान्यता प्राप्त हुई है। इससे अब विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धति और बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

डॉ. कौशिक ने यह भी बताया कि विद्यालय में प्रशिक्षित शिक्षकों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी, साथ ही CBSE की खेल गतिविधियों का भी लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा। स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया सभी कक्षाओं के लिए शुरू कर दी गई है।

विद्यालय में स्काउट-गाइड, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और शैक्षणिक भ्रमण जैसी गतिविधियों के जरिए बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि एजी मिशन कोचिंग क्लास की कॉमर्स संकाय की एक छात्रा ने उपखंड क्षेत्र में 12वीं कक्षा में शीर्ष स्थान हासिल कर पहले ही स्कूल का नाम रोशन कर दिया है।

CBSE मान्यता मिलने के बाद अब एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक बेहतर शैक्षणिक विकल्प बनकर उभर रहा है।

  • Related Posts

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights