Nature Nature

QR कोड से पहचानें असली घी, नकली कारोबार पर लगेगा लगाम

Nature

समाचार गढ़ 28 अप्रैल 2026। पाली जिले के सुमेरपुर क्षेत्र में हाल ही में खाद्य सुरक्षा विभाग ने नकली घी बनाने और उसे बड़े ब्रांड के टीन में भरकर बेचने के मामले का खुलासा किया था। शादी-विवाह और तीज-त्योहारों के सीजन में इस तरह की मिलावटखोरी की शिकायतें अक्सर सामने आती हैं, जिससे उपभोक्ता भी चिंतित रहते हैं—खासतौर पर जब बात प्रसिद्ध ब्रांड जैसे सरस डेयरी के घी की हो।

इसी समस्या से निपटने के लिए सरस डेयरी ने अपने घी के डिब्बों पर QR कोड की सुविधा शुरू की है। अब ग्राहक मोबाइल से QR कोड स्कैन करके यह आसानी से पता लगा सकते हैं कि घी असली है या नकली।

स्क्रैच करते ही सामने आएगा QR कोड
सरस डेयरी के घी के पैकेट पर एक छिपा हुआ QR कोड दिया जाता है, जिसे नाखून या सिक्के से स्क्रैच करने पर देखा जा सकता है। जैसे ही इस कोड को मोबाइल से स्कैन किया जाता है, एक लिंक खुलता है जिसमें उस घी से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध होती है।

स्कैन करने पर मिलती हैं ये जानकारियां
QR कोड स्कैन करने पर उपभोक्ताओं को घी की मात्रा, यूनिक आईडी नंबर, निर्माण तिथि, एक्सपायरी डेट, एमआरपी और यह किस यूनिट में बना है—जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। इससे ग्राहक खरीदारी से पहले ही घी की प्रामाणिकता की जांच कर सकते हैं।

नकली QR कोड से रहें सावधान
डेयरी अधिकारियों के अनुसार, मिलावटखोर नकली पैकिंग पर भी QR कोड लगा देते हैं। लेकिन ऐसे कोड को स्कैन करने पर सही जानकारी नहीं मिलती या लिंक किसी अन्य वेबसाइट पर ले जाता है। ऐसे में उपभोक्ताओं को सतर्क रहने की जरूरत है।

जागरूक बनें, सुरक्षित खरीदारी करें
हालांकि यह सुविधा पिछले दो साल से उपलब्ध है, लेकिन अभी भी कई लोग इसके बारे में नहीं जानते। ऐसे में अगली बार जब भी सरस डेयरी का घी खरीदें, तो QR कोड जरूर स्कैन करें और सुनिश्चित करें कि आप शुद्ध और असली उत्पाद ही घर ला रहे हैं।

  • Related Posts

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights