Nature Nature

कृषि विभाग किसानों को यंत्रों पर देगा अनुदान। श्रीडूंगरगढ़ में कृषि अधिकारियों व कार्मिकों की बैठक

Nature

कृषि विभाग के कार्मिकों की बैठक आयोजित : कृषि विभाग किसानों को यंत्रों पर देगा अनुदान।

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। सहायक निदेशक कृषि विस्तार कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ के अधीन कार्यरत कार्मिकों की मासिक बैठक का आयोजन आज पंचायत समिति सभागार में संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार जिला परिषद बीकानेर कैलाश चौधरी की अध्यक्षता में की गई। कृषि अधिकारी कन्हैया लाल सारस्वत ने बताया कि बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई साथ ही वर्तमान में क्षेत्र में फसलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली गई। सहायक निदेशक भेराराम गोदारा ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा पशुपालक किसानों को चारा कटाई मशीन चाफ कटर और बण्ड मेकर मशीन अनुदान पर उपलब्ध है। चाफ कटर पर सामान्य एवं लघुसीमान्त श्रेणी के कृषको हेतु क्रमशः 40% एवं 50% अनुदान उपलब्ध है वही बण्ड मेकर मशीन हेतु सामान्य श्रेणी एवं लघु सीमांत व अनुसूचित जाती हेतु क्रमशः 50% एवं 75% प्रतिशत अनुदान उपलब्ध है । किसानों को इस अनुदान योजना का लाभ उठाने के लिए राज किसान साथी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा और अधिक जानकारी के लिए सबंधित कृषि पर्यवेक्षक से सम्पर्क करना होगा। कृषि अधिकारी सुरेंद्र मारू ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं लक्ष्य प्राप्ति की जानकारी ली। बैठक में कार्यालय के समस्त सहायक कृषि अधिकारी एवं कृषि पर्यवेक्षकों ने भाग लिया।

  • Related Posts

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

    समाचार गढ़ 2 अप्रैल 2026। बीकानेर के गोगागेट के पास स्थित माली समाज भवन में 25 अप्रैल को बीकानेर जिला विद्युत अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर आज विद्युत विभाग…

    जिला कलेक्टर ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में किए दर्शन, उप तहसील का निरीक्षण

    समाचार गढ़ बीकानेर, 2 अप्रैल 2026। जिला कलेक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर पहुंचकर मां करणी के दर्शन किए। मंदिर प्रन्यास अध्यक्ष बादल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

    जिला कलेक्टर ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में किए दर्शन, उप तहसील का निरीक्षण

    जिला कलेक्टर ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में किए दर्शन, उप तहसील का निरीक्षण

    शैलजा पाण्डे ने संभाला जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार

    शैलजा पाण्डे ने संभाला जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार

    निशांत जैन ने संभाला जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार

    निशांत जैन ने संभाला जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार

    SI भर्ती को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी प्रभावित अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति

    SI भर्ती को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी प्रभावित अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति

    पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर हाई कोर्ट ने जारी किया अवमानना नोटिस, पढ़े पूरी खबर

    पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर हाई कोर्ट ने जारी किया अवमानना नोटिस, पढ़े पूरी खबर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights