Nature Nature

बीकानेर बॉर्डर पहुंचे अमित शाह, सांचू पोस्ट पर जवानों से की मुलाकात

Nature

समाचार गढ़ 26 मई 2026। अमित शाह मंगलवार को बीकानेर पहुंचे, जहां उन्होंने भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित बीएसएफ की ऐतिहासिक सांचू पोस्ट का दौरा किया। यह पोस्ट देश की सबसे महत्वपूर्ण सीमा चौकियों में शामिल मानी जाती है और दो बड़ी जंगों की गवाह रही है। सांचू पोस्ट पर पहुंचने वाले अमित शाह देश के पहले गृहमंत्री बने हैं।

इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे। गृहमंत्री सुबह करीब 11 बजे हेलिकॉप्टर से सांचू पोस्ट पहुंचे, जहां उन्होंने सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।

जानकारी के अनुसार, सांचू पोस्ट के नजदीक से पाकिस्तानी क्षेत्र और जीरो पॉइंट साफ दिखाई देता है। गृहमंत्री ने सीमा क्षेत्र की गतिविधियों की भी जानकारी ली। रेगिस्तान की भीषण गर्मी के बीच उन्होंने जवानों से चर्चा की और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

वहीं, अमित शाह के दौरे से पहले बीकानेर पुलिस ने एनएसयूआई जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि वे गृहमंत्री को काले झंडे दिखाने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने विरोध प्रदर्शन से पहले ही कार्रवाई करते हुए उन्हें उनके घर से हिरासत में लिया।

दोपहर में गृहमंत्री बीएसएफ मुख्यालय में पांच सीमावर्ती जिलों के कलेक्टर और एसपी के साथ बैठक करेंगे। बैठक में बॉर्डर पर बढ़ रही तस्करी, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। इस दौरान कई सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

इसी दौरान केंद्र सरकार की वाइब्रेंट विलेज योजना की शुरुआत भी की जाएगी। योजना के तहत राजस्थान सीमा से जुड़े 184 गांवों को सड़क और 4जी नेटवर्क से जोड़ने का काम शुरू होगा, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।

  • Related Posts

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    समाचार-गढ़ 15 अक्टूबर, 2026। Supreme Court News: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ लेने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट…

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights