Nature Nature

पेट्रोल-डीजल कीमतों पर गहलोत का हमला, बोले- जनता को सच बताए केंद्र सरकार

Nature

समाचार गढ़ 26 मई 2026। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। जयपुर में बयान देते हुए गहलोत ने कहा कि ईंधन के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि कल कीमतें कितनी बढ़ेंगी, इसका किसी को अंदाजा नहीं है।

गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश के सामने हकीकत रखने की अपील की थी। आखिर पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बढ़ाए जा रहे हैं, इसकी सही जानकारी जनता को मिलनी चाहिए।

दरअसल, पिछले 10 दिनों में चौथी बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। सोमवार को पेट्रोल 2.82 रुपए और डीजल 2.73 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ। राजधानी जयपुर में पेट्रोल की कीमत 112.66 रुपए और डीजल 97.78 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है।

15 मई से अब तक पेट्रोल करीब 7.82 रुपए प्रति लीटर और डीजल लगभग 7.69 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध तनाव का असर भारतीय तेल बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है।

ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी का असर अब रोजमर्रा की जरूरतों पर भी पड़ने लगा है। सब्जी, फल, अनाज और दालों के दाम बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं ट्रांसपोर्टरों ने भी मालभाड़ा बढ़ाने के संकेत दिए हैं। ऑटो, टैक्सी और कैब किराए में बढ़ोतरी संभव मानी जा रही है।

इसके अलावा दवा, केमिकल और निर्माण क्षेत्र में भी लागत बढ़ने का दबाव दिखाई देने लगा है। लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों ने आम आदमी के घरेलू बजट को बुरी तरह प्रभावित किया है।

  • Related Posts

    India-Russia Oil: 100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का साफ संदेश, ऊर्जा जरूरतों से समझौता नहीं

    समाचार-गढ़ 17 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: रूस से तेल खरीद को लेकर अमेरिका के बढ़ते दबाव के बीच भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को लेकर अपना रुख साफ किया है।…

    Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

    समाचार-गढ़ 16 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पाकिस्तान स्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क (Shahzad Bhatti Network-SBN) को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। गृह मंत्रालय ने 16 सितंबर 2026…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    India-Russia Oil: 100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का साफ संदेश, ऊर्जा जरूरतों से समझौता नहीं

    India-Russia Oil: 100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का साफ संदेश, ऊर्जा जरूरतों से समझौता नहीं

    जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

    जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

    Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

    Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

    Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

    Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

    BRICS Summit 2026: क्या वाकई बेहोश हुए थे शी जिनपिंग? मोदी के ‘Is it okay?’ के बाद वायरल हुआ दावा, जानें पूरा मामला

    BRICS Summit 2026: क्या वाकई बेहोश हुए थे शी जिनपिंग? मोदी के ‘Is it okay?’ के बाद वायरल हुआ दावा, जानें पूरा मामला

    India-Pakistan Tension: अरब सागर में भारत-पाक नौसेना के जहाज टकराए, पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब

    India-Pakistan Tension: अरब सागर में भारत-पाक नौसेना के जहाज टकराए, पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights