Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में आतंकी हमले के विरोध में फूटा गुस्सा, पुतला फूंक जताया रोष

Nature

समाचार गढ़ 25 अप्रैल 2025 कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले से देशभर में गुस्से की लहर है। इसी क्रम में शुक्रवार शाम श्रीडूंगरगढ़ में सर्वहिंदू समाज के बैनर तले उपखंड कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ। बड़ी संख्या में शहरवासी जुटे और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला जलाया।

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर हुए इस प्रदर्शन में विधायक ताराचंद सारस्वत, रामगोपाल सुथार, जगदीश स्वामी, मानमल शर्मा, छैलूसिंह शेखावत, भंवरलाल दुगड़ समेत कई जनप्रतिनिधियों और संगठनों ने भाग लिया।

प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें हमले के गुनहगारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ अब एकजुट होकर निर्णायक कदम उठाने की जरूरत है।

इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और पुष्प अर्पित किए गए।

प्रदर्शन में संवरलाल दुगड़, महेश माली, श्यामसुंदर जोशी, संतीम बोहरा, वासुदेव सारस्वत, एडवोकेट रणवीर सिंह खीची, राजकुमार गुर्जर, भीखाराम सुधार, विक्रमसिंह शेखावत, रामसिंह जागीरदार, मदन सीनी, कन्हैयालाल स्वामी, नारायण जोशी, फतेहसिंह जांगिड़, दीपक सेठिया, अशोक बैद, ओंकार गुर्जर, मनोज डागा, दीपक हिंदू, भुषण कर्वा, केके जांगीड़, मनीष गिटी, पंकज सोनी, महेश राजोतिया, लोकेश गौड़, जगदीश गुर्जर, मुलचंद इंदौरिया, महेन्द्र सिंह, मनीष नौलखा, मदनलाल मेघवाल, नंदू सोनी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Related Posts

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights