Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में बिजली कर्मचारियों का आक्रोश, सस्पेंड आदेश के खिलाफ टूल डाउन–पेन डाउन हड़ताल

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 8 सितम्बर 2025। श्रीडूंगरगढ़ में गत रात्रि विद्युत विभाग के दो कार्मिकों को अधिक सप्लाई देने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। इस कार्रवाई से आक्रोशित बिजली कर्मचारियों ने आज बड़ा विरोध प्रदर्शन किया।

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि एक ओर किसान प्राकृतिक आपदाओं और अधूरी विद्युत आपूर्ति से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों पर अनुचित कार्रवाई कर प्रताड़ित किया जा रहा है। श्रीडूंगरगढ़ में पहले से ही विद्युत कार्मिकों की भारी कमी है, ऐसे में दो कर्मचारियों को निलंबित करना विभाग की मनमानी बताया जा रहा है।

निलंबन के विरोध में विद्युत कर्मचारियों ने एक्शन ऑफिस के आगे धरना लगा दिया। कर्मचारी नेताओं में रामकिशन यादव, हरपाल जाखड़, भूरालाल मीणा, अनिल मीणा, पप्पूलाल कुमावत, दीनदयाल माली, विकास, सूर्यप्रकाश और सुरेंद्र शामिल है।

आज श्रीडूंगरगढ़ के तीनों सब डिविजनों के कर्मचारियों ने टूल डाउन व पेन डाउन रखकर विरोध दर्ज कराया। पूरे दिन उपभोक्ताओं की रीडिंग व बिलिंग का काम पूरी तरह ठप है। तीनों बिजली बोर्ड कार्यालयों का कार्य बंद रहने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कर्मचारी नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सस्पेंड आदेश वापस नहीं लिया गया तो जिला कार्यकारिणी के निर्णय के अनुसार पूरे जिले की रीडिंग व बिलिंग का काम बंद कर दिया जाएगा।

  • Related Posts

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग का आज तीसरा दिन है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के 2 दिन बाद उनकी पत्नी मंसूरेह…

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। इजराइल-ईरान जंग के कारण बीते दो दिन में भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं। आज भी दिल्ली के आज भी दिल्ली एयरपोर्ट्…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

    मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

    नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

    नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

    टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया

    टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights