Nature Nature

संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में अमरी देवी नैण की स्मृति में कमरा निर्माण व सहयोग राशि की घोषणा

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 17 अगस्त 2025 — महर्षि दयानन्द सरस्वती छात्रावास विकास समिति, श्रीडूंगरगढ़ के तहत संचालित संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में स्वर्गीय अमरी देवी, धर्मपत्नी स्वर्गीय सुरजाराम नैण, बींझासर की स्मृति में कमरा निर्माण की घोषणा की गई है। यह घोषणा उनके पुत्र सोहनलाल नैण (सरपंच प्रतिनिधि), नानुराम नैण एवं मघाराम नैण द्वारा की गई। लगभग 3.01 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इस कमरे में टेबल, कुर्सी, बेड, गद्दा सहित समस्त सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उक्त राशि बालिका छात्रावास मैनेजमेंट को सौंपी गई।

इसी कार्यक्रम में खींयाराम, पुत्र स्वर्गीय नानकराम भूकर, बींझासर ने भी छात्रावास में 1.01 लाख रुपये सहयोग राशि देने की घोषणा की। छात्रावास मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने दोनों दानदाता परिवारों का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर नेताराम गोदारा, श्रवण कुमार भाम्भू, चुन्नाराम गोदारा, गंगाराम गोदारा, प्रेम कुमार भादू, तोलाराम कड़वासरा, तोलाराम नैण, मुखराम नैण, पूर्णाराम नैण, भगवानाराम नैण, हंसराज गोदारा, मालाराम जाखड़, हेतराम जाखड़, श्रवणराम जाखड़, केशराराम जाखड़, नारायण जाखड़, कानाराम जाखड़, गोपाल महिया, विक्रम महिया एवं सुशील सेरडिया उपस्थित रहे।

Related Posts

पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

समाचार गढ़, बीकानेर। पूगल क्षेत्र में गुरुवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर लेकर जा रही कैंपर अचानक पलट गई। हादसे के समय कैंपर में करीब 40…

Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

समाचार-गढ़ 13 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के ज्यादातर समय सेंसेक्स और निफ्टी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम

लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights