Nature Nature

शिक्षक संघ (शेखावत) का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, हरिराम साहू बने अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी गठित, लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ संघर्षशीलता का संकल्प

Nature

समाचार गढ़ 9 मई 2025 राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) उपशाखा श्रीडूंगरगढ़ का वार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव कार्यक्रम वीर तेजाजी मंदिर परिसर में सम्पन्न हुआ। जिला मंत्री महेन्द्र भंवरिया की देखरेख में तथा निर्वाचन अधिकारी व प्रदेश प्रतिनिधि बाला राम मेघवाल की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

चुनाव प्रक्रिया के तहत हरिराम साहू को अध्यक्ष, दानाराम डेलू को मंत्री तथा नोरंगराम जाखड़ को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। कुल 14 सदस्यों की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सभी पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक नेता सोहन गोदारा ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि संगठन को लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद की सोच के साथ शिक्षक, कर्मचारी, मजदूर, किसान और छात्र हितों के लिए संघर्षशील भूमिका निभानी चाहिए।

अधिवेशन में शिक्षकों ने संघ को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी शैक्षणिक और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

Related Posts

बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक रिश्ते बंद हैं, लेकिन आंकड़ों में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने नए सवाल खड़े कर दिए हैं।…

बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। मुंबई: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में इंजीनियरिंग का एक बड़ा काम आकार ले रहा है। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर महाराष्ट्र में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights