Nature Nature

बीकानेर में ब्लैकआउट का आदेश, इन्वर्टर-सोलर लाइट पर भी रोक, जिला मजिस्ट्रेट नम्रता वृष्णि ने आपातकालीन सुरक्षा के तहत जारी किए निर्देश

Nature

समाचार गढ़ 9 मई 2025।
भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए बीकानेर जिले में नागरिकों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट नम्रता वृष्णि ने सख्त आपातकालीन आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेशों के अनुसार, आपात स्थिति की स्थिति में जिलेभर में पूर्ण ब्लैकआउट किया जाएगा। इस दौरान विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी और इन्वर्टर, सोलर लाइट, बैकअप लाइटिंग जैसी वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्थाओं का उपयोग भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

जिला प्रशासन की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस आदेश का सख्ती से पालन करें और किसी भी प्रकार की रोशनी न जलाएं, ताकि सुरक्षा एजेंसियां आसानी से निगरानी और कार्रवाई कर सकें। यह निर्णय सुरक्षा कारणों से लिया गया है ताकि किसी भी आपात परिस्थिति में दुश्मन को लोकेशन का संकेत न मिले।

जिला प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह निर्णय राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे जिले में शांति और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Related Posts

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights