Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ हाईवे पर फिर हादसा: बस और बाइक की टक्कर में तीन युवक घायल, बाल-बाल बचे मौत के मुंह से

Nature

श्रीडूंगरगढ़ हाईवे पर फिर हादसा: बस और बाइक की टक्कर में तीन युवक घायल, बाल-बाल बचे मौत के मुंह से

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 5 अक्टूबर 2025।
बीकानेर-जयपुर नेशनल हाईवे 11 पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन हो रहे सड़कों के इन भीषण हादसों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन और सरकार की उदासीनता के कारण सड़क सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है।

आज तड़के करीब 3 बजे बिग्गा स्टैंड के पास एक बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना की सूचना मिलते ही एपीजे अब्दुल कलाम सेवा टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत उप जिला अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ पहुंचाया गया, जहां तीनों का उपचार के बाद रेफर कर दिया।

घायल युवकों की पहचान:
1️⃣ मोहनलाल पुत्र नानूराम, उम्र 19 वर्ष, जाति मेघवाल
2️⃣ टीकूराम पुत्र लादूराम, उम्र 25 वर्ष, जाति मेघवाल
3️⃣ नेमाराम पुत्र रामूराम, उम्र 21 वर्ष, जाति मेघवाल
— निवासी इंदपालसर साखलान

बताया जा रहा है कि तीनों युवक बिग्गा में चल रहे मेले में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नेशनल हाईवे पर स्पीड कंट्रोल, चेतावनी संकेतक बोर्ड और ब्लैक स्पॉट्स पर सुधार कार्य किए जाएं ताकि ऐसे हादसे रुक सकें।

हादसों पर अंकुश लगाने के लिए अब सख्त कदम उठाना जरूरी हो गया है, वरना हर दिन ऐसे हादसे जनजीवन को झकझोरते रहेंगे।

  • Related Posts

    पेपर लीक पर सरकार का सख्त एक्शन: 10 साल तक की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने समेत नए कानून में बड़े बदलाव

    समाचार-गढ़ 25 जुलाई 2026। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और धांधली के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार कानून को और कड़ा बनाने की तैयारी…

    यूरोप में जंगलों की आग का कहर: फ्रांस-स्पेन में 3 लाख से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे, कई इलाके अब भी संकट में

    समाचार-गढ़ 25 जुलाई 2026। यूरोप में जंगलों में लगी भीषण आग ने फ्रांस और स्पेन में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। आग की भयावह स्थिति के कारण 3 लाख…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेपर लीक पर सरकार का सख्त एक्शन: 10 साल तक की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने समेत नए कानून में बड़े बदलाव

    पेपर लीक पर सरकार का सख्त एक्शन: 10 साल तक की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने समेत नए कानून में बड़े बदलाव

    यूरोप में जंगलों की आग का कहर: फ्रांस-स्पेन में 3 लाख से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे, कई इलाके अब भी संकट में

    यूरोप में जंगलों की आग का कहर: फ्रांस-स्पेन में 3 लाख से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे, कई इलाके अब भी संकट में

    पीवी सिंधु से मिली प्रेरणा, स्क्वैश ने बना दिया विश्व विजेता… 18 साल की अनाहत सिंह ने रचा भारतीय खेल इतिहास

    पीवी सिंधु से मिली प्रेरणा, स्क्वैश ने बना दिया विश्व विजेता… 18 साल की अनाहत सिंह ने रचा भारतीय खेल इतिहास

    कारगिल विजय दिवस: देश ने वीर शहीदों को किया नमन, PM मोदी बोले- जवानों का साहस हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

    कारगिल विजय दिवस: देश ने वीर शहीदों को किया नमन, PM मोदी बोले- जवानों का साहस हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

    NEET पेपर लीक विवाद: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रह्लाद जोशी को मिला अतिरिक्त प्रभार

    NEET पेपर लीक विवाद: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रह्लाद जोशी को मिला अतिरिक्त प्रभार

    श्रीडूंगरगढ़ के संतोष कुमार पारख को मिलेगा राजस्थान गौरव अवार्ड-2026

    श्रीडूंगरगढ़ के संतोष कुमार पारख को मिलेगा राजस्थान गौरव अवार्ड-2026
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights