Nature Nature

जिले से दो खबर पढ़े एक साथ

Nature

नाल थाना क्षेत्र में बंदूक की नोक पर गोदाम से सामान चोरी
समाचार गढ़, 5 सितम्बर 2025।
बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र में हथियारों के बल पर गोदाम में चोरी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी राहुल गहलोत ने रिपोर्ट दी कि 28 सितंबर की रात करीब नौ बजे सुमित राठी, मनीष आचार्य, सीताराम आचार्य और उनके साथ करीब 25-30 लोग दो पिकअप गाड़ियां लेकर पहुंचे। आरोपियों ने कनपटी पर बंदूक रखकर गोदाम की चाबी छीनी और जब पीड़ित ने शोर मचाने की कोशिश की तो सीताराम ने उसका मुंह दबा दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने गोदाम का सारा सामान पिकअप में भर लिया और फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल गौरीशंकर को सौंपी है।

श्रीडूंगरगढ़ के पुन्दलसर में रास्ता रोककर मारपीट व लूटपाट
समाचार गढ़, 5 सितम्बर 2025।
श्रीडूंगरगढ़। थाना क्षेत्र के पुन्दलसर गांव में मारपीट और लूटपाट का मामला दर्ज हुआ है। पुन्दलसर निवासी अमरसिंह पुत्र मनोहरसिंह राजपुरोहित ने रिपोर्ट दी कि 3 अक्टूबर को वह परचून की दुकान से घर के लिए राशन लेकर लौट रहा था। रास्ते में नत्थू सिंह और लाल सिंह राजपुरोहित ने उसका रास्ता रोक लिया और शराब के लिए रुपए मांगे। मना करने पर दोनों ने गालियां दीं और थाप, मुक्कों व लाठियों से मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उससे 850 रुपए भी छीन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल संदीप को सौंपी है।

  • Related Posts

    राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति का साहित्यकार समारोह सम्पन्न, कागज से स्क्रीन तक बदली सृजन की दुनिया : संवेदना बचाए रखना चुनौती-‌ डुकवाल

    राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति का साहित्यकार समारोह सम्पन्न कागज से स्क्रीन तक बदली सृजन की दुनिया : संवेदना बचाए रखना चुनौती-‌ डुकवाल कृत्रिम बुद्धिमत्ता शब्दों को सजा सकती है, पर…

    Pakistan Blast: पुलिस चेकपोस्ट पर आत्मघाती हमला, 13 की मौत; घायलों को ले जा रही एंबुलेंस पर भी फायरिंग

    समाचार-गढ़ 27 सितंबर, 2026। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को एक बड़ा आत्मघाती हमला हुआ। डेरा इस्माइल खान जिले के दराजिंदा इलाके में एक विस्फोटक से लदी गाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति का साहित्यकार समारोह सम्पन्न, कागज से स्क्रीन तक बदली सृजन की दुनिया : संवेदना बचाए रखना चुनौती-‌ डुकवाल

    राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति का साहित्यकार समारोह सम्पन्न, कागज से स्क्रीन तक बदली सृजन की दुनिया : संवेदना बचाए रखना चुनौती-‌ डुकवाल

    Pakistan Blast: पुलिस चेकपोस्ट पर आत्मघाती हमला, 13 की मौत; घायलों को ले जा रही एंबुलेंस पर भी फायरिंग

    Pakistan Blast: पुलिस चेकपोस्ट पर आत्मघाती हमला, 13 की मौत; घायलों को ले जा रही एंबुलेंस पर भी फायरिंग

    ईरान की कासिम बसीर का खौफ? अमेरिकी युद्धपोतों ने बढ़ाई दूरी, सैटेलाइट तस्वीरों से सामने आया बदलाव

    ईरान की कासिम बसीर का खौफ? अमेरिकी युद्धपोतों ने बढ़ाई दूरी, सैटेलाइट तस्वीरों से सामने आया बदलाव

    85 साल की उम्र में पूर्व सैनिक ने पूरी की MA की पढ़ाई, अब PhD या कानून की तैयारी

    85 साल की उम्र में पूर्व सैनिक ने पूरी की MA की पढ़ाई, अब PhD या कानून की तैयारी

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights