Nature Nature

जिले की 167 गौशालाओं के लिए 34.99 करोड़ की सहायता, नंदीशालाओं का निर्माण जारी

Nature

समाचार गढ़  5 मार्च 2025 । वित्तीय वर्ष 2024-25 के पहले चार महीनों में 167 गौशालाओं में आवासित 65 हजार 643 बड़े एवं 14 हजार 685 छोटे सहित कुल 80 हजार 328 गौवंश के भरण-पोषण के लिए 34 करोड़ 99 लाख 39 हजार 376 रुपए संस्थाओं के बैंक स्थानांतरित करवाए गए।
बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला गोपालन समिति की बैठक में समिति के सदस्य सचिव और पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ.कुलदीप चौधरी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पंचायत समिति स्तरीय नंदीशाला जन सहभागिता योजना के तहत बीकानेर, खाजूवाला एवं श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समितियों में नंदीशाला का निर्माण कार्य चल रहा है तथा बीकानेर पंचायत समिति स्तरीय नंदीशाला केसरदेसर जाटान में शीघ्र ही नर गौवंश आवासित किया जाना आरम्भ हो जाएगा। बैठक में जिले की 3 पंचायत समितियों पांचू, कोलायत एवं बज्जू के लिए भी कार्यकारी संस्थाओं का चयन कर लिया गया है। इनके साथ अनुबन्ध कर कार्यादेष शीघ्र ही जारी जाएंगे। ग्राम पंचायत स्तरीय गौशाला/आश्रय स्थल संचालन के लिए जिले की 212 ग्राम पंचायत की निविदा चाही गई थी। इनमें से 4 ग्राम पंचायतों के लिए संस्थाओं का चयन कर लिया गया है। शेष संस्थाओं से अनुबन्ध कर शीघ्र ही कार्यादेश जारी किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि समिति अध्यक्ष और जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने निर्देशित किया कि निराश्रित गौवंश को अनुदानित गौशालाओं में आवासित किए जाने का कार्य प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम पचायत गौशाला/पशु आश्रय स्थल संचालन के लिए कार्यकारी संस्थाओं के चयन की निविदा जारी की जाए।

Related Posts

हीटवेव येलो व ऑरेंज अलर्ट के बीच स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर, सीएमएचओ ने पांचू और डिप्टी सीएमएचओ ने राजासर भाटियान का किया दौरा

समाचार गढ़ बीकानेर, 11 मई 2026। मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों के लिए जारी ‘येलो व ऑरेंज अलर्ट’ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी सतर्कता और बढ़ा दी है।…

सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 साल पूरे, प्रधानमंत्री लंबे रोड शो के बाद सोमनाथ मंदिर पहुंचे

समाचार गढ़ 11 मई 2026। सोमनाथ में आज इतिहास और श्रद्धा का संगम देखने को मिला। स्वतंत्र भारत में पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 साल पूरे होने पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हीटवेव येलो व ऑरेंज अलर्ट के बीच स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर, सीएमएचओ ने पांचू और डिप्टी सीएमएचओ ने राजासर भाटियान का किया दौरा

हीटवेव येलो व ऑरेंज अलर्ट के बीच स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर, सीएमएचओ ने पांचू और डिप्टी सीएमएचओ ने राजासर भाटियान का किया दौरा

सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 साल पूरे, प्रधानमंत्री लंबे रोड शो के बाद सोमनाथ मंदिर पहुंचे

सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 साल पूरे, प्रधानमंत्री लंबे रोड शो के बाद सोमनाथ मंदिर पहुंचे

पोकरण में गर्मी का कहर, खड़े वाहन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

पोकरण में गर्मी का कहर, खड़े वाहन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, सोम व मंगल को आंधी-बारिश की संभावना, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, सोम व मंगल को आंधी-बारिश की संभावना, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट

तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन, विजय ने संभाली मुख्यमंत्री पद की कमान

तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन, विजय ने संभाली मुख्यमंत्री पद की कमान

बीकानेर जिलेभर से खास खबरें पढ़ें एकसाथ

बीकानेर जिलेभर से खास खबरें पढ़ें एकसाथ
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights