Nature Nature

शरद पूर्णिमा मेला बुधवार से शुरू, पैदल यात्रियों के लिए सेवा समिति द्वारा विशेष इंतजाम

Nature

समाचार गढ़, 4 अक्टूबर, श्रीडूंगरगढ़। पूनरासर धाम में दो दिवसीय शरद पूर्णिमा मेला बुधवार से प्रारंभ होगा। गुरुवार को बाबा का मुख्य मेला भरेगा, जिसमें ज्योत दर्शन, महाआरती और विशेष पूजा का आयोजन होगा। मंदिर परिसर और बाबा के श्रृंगार के लिए भव्य तैयारियां की जा रही हैं। ट्रस्ट के विभिन्न भवनों में भी कार्यक्रम होंगे। श्रीडूंगरगढ़ से पदयात्री संघ पैदल यात्रा कर पूनरासर बाबा के दर्शन करेंगे।

पूनरासर हनुमानजी के दर्शन के लिए श्रीडूंगरगढ़, सरदारशहर, मोमासर, आडसर, गुंसाईसर, कालू, डेलवां, बिंजासर और आसपास के गाँवों से हजारों श्रद्धालु पैदल यात्रा पर निकलेंगे। इस विशेष दिन पर श्रद्धालु पूनरासर बाबा के दरबार में पैदल पहुँचकर दर्शन करते हैं और बाबा से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। हर बार की तरह इस बार भी शरद पूर्णिमा के दिन 16 अक्टूबर को पवनपुत्र सेवा समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है। लेकिन इस बार स्थान में परिवर्तन करते हुए समिति ने खाखी धाम (थेह) से 1 किलोमीटर आगे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा दल के कार्यकर्ता अपनी सेवा देंगे। सुबह 6 बजे से रात 1 बजे तक चलने वाली इस सेवा में पैदल यात्रियों के लिए भोजन, चाय, कॉफी, पानी, और मेडिकल सेवाओं की समुचित व्यवस्था रहेगी। पवनपुत्र सेवा समिति की ओर से श्रद्धालुओं को रास्ते में किसी भी तरह की कठिनाई का सामना न करना पड़े, इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। साथ ही, कई अन्य समितियों द्वारा भी रास्ते में चाय-नाश्ते, पानी, और विश्राम की व्यवस्थाएं की जाएंगी ताकि पैदल यात्रियों की यात्रा सरल और सुगम हो सके। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस सेवा का लाभ उठाएं और पूनरासर बाबा के दर्शन कर अपने जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त करें।

  • Related Posts

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights