Nature Nature

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा की जिला स्तरीय संगोष्ठी, वक्ताओं ने बताया – सामाजिक न्याय के महान योद्धा थे बाबा साहेब

Nature


समाचार गढ़, 22 अप्रेल, श्रीडूंगरगढ़। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सोमवार को भाजपा कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में एक जिला स्तरीय संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा एससी/एसटी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने कहा कि बाबा साहब ने सामाजिक न्याय, समानता और संविधान निर्माण के क्षेत्र में जो योगदान दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने वंचितों और दलितों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाई। उन्होंने शिक्षा को अपना हथियार बनाया और भेदभाव के विरुद्ध हमेशा संघर्ष करते रहे। उन्होंने समाज में समानता स्थापित करने के लिए अमूल्य योगदान दिया।

इस अवसर पर अनेक भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्यजन उपस्थित रहे। जिनमें नगरपालिका चेयरमैन मानमल शर्मा, प्रभारी सुभाष कमलिया, पूर्व चेयरमैन शिव स्वामी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गोस्वामी, श्रीडूंगरगढ़ देहात मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तंवर, मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट, शहर अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़, महिला मोर्चा की ममता देवी, पूर्व एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष मेघाराम मेघवाल, ओमप्रकाश बारोठिया, थानमल भाटी, मदन मेघवाल, बजरंगलाल सारस्वत, जेठाराम भांभू, भंवरसिंह झंझेऊ, सीताराम मेघवाल, रतनसिंह जाखासर, समुंदर सिंह, संजय शर्मा, ओमनाथ जाखड़, जीतू माली, मोहननाथ सिद्ध, ललित मारू, उत्तमनाथ सिद्ध, मूलनाथ सिद्ध, महेश राजोतिया, पार्षद जगदीश गुर्जर, भरत सुथार, विक्रम सिंह, चाँद सेठिया, रामसिंह जागीरदार, लोकेश गौड़, रजत आसोपा, हेमराज भदानी, रोशन छींपा, मुमताज़ अली, आईदान पारीक, संदीप कायल, केके जांगिड, कन्हैयालाल स्वामी, भवानी सैनी, पूरणमल स्वामी, अशोक माली, फतेहसिंह जांगिड, नानूराम स्वामी, गजू माली, पवन मोट, मांगीलाल पंचारिया, राजू नाई, मेघराज तावानिया, संदीप सिंह, सहीराम ज्याणी, महेन्द्र पुरोहित, गजानन्द शर्मा, प्रेम राणासर, पृथ्वीराज पारीक, रेवंतसिंह, गणेश सोनी, मूलचन्द इंदौरिया, नन्दू नाई, हंसराज नैन, कन्हैयालाल गुरावा और आदुराम शामिल रहे।

संगोष्ठी के अंत में वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करते हुए सामाजिक समरसता और समान अधिकारों की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    समाचार गढ़ 3 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा…

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    समाचार गढ़ 3 मार्च 2026।  इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव और जंग की आशंकाओं का असर वैश्विक शेयर बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। एशियाई बाजारों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights