Nature Nature

सेरूणा में गोवंश हत्या के विरोध में बजरंग दल का रोष, उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Nature

सेरूणा में गोवंश हत्या के विरोध में बजरंग दल का रोष, उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 8 अक्टूबर 2025।
सेरूणा थाना क्षेत्र में ट्रक चालक द्वारा पांच गायों को बेरहमी से कुचलकर मारने की घटना को लेकर बुधवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखा गया। बुधवार को बजरंग दल श्रीडूंगरगढ़ इकाई ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोषी चालक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रखंड संयोजक महेंद्र राजपूत ने बताया कि पूर्व में भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर सख्त कार्रवाई नहीं होने से ऐसे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना में ट्रक चालक ने न केवल निर्दोष गायों को कुचलकर मार डाला बल्कि मौके से भागने की कोशिश भी की, जिसे ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने पीछा कर रोक लिया। राजपूत ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन इस तरह के अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई नहीं करता, तो गौरक्षक अपने स्तर पर कदम उठाने को बाध्य होंगे। इस अवसर पर पवन व्यास, मोहित बोरड़, ओम सिंह राजपुरोहित, योगेश सारस्वत, सौरभ करण जाड़ीवाल, मनीष गिरी, ओमपाल सिंह जोधासर, विष्णु नाई, किशन पूरी, गोविंद माली, गोपी मेघवाल, शुभम बोथरा, अनिल जाड़ीवाल, गौरव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग का आज तीसरा दिन है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के 2 दिन बाद उनकी पत्नी मंसूरेह…

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। इजराइल-ईरान जंग के कारण बीते दो दिन में भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं। आज भी दिल्ली के आज भी दिल्ली एयरपोर्ट्…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

    मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

    नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

    नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

    टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया

    टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights