Nature Nature

सैनिक स्कूल में चयन, एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा खुशबू गोदारा ने रचा इतिहास

Nature

सैनिक स्कूल में चयन, एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा खुशबू गोदारा ने रचा इतिहास

समाचार गढ़ 5 अप्रैल 2026। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में स्थित AG Mission International School की पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत छात्रा खुशबू गोदारा ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए चयन हासिल किया है। खुशबू ने 100 में से 71 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि अपने नाम की, जिससे स्कूल और परिवार दोनों में खुशी की लहर है।

स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. रजनीश कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि खुशबू, राजूराम गोदारा की पुत्री है, जिसने कड़ी मेहनत और स्कूल के मार्गदर्शन से यह सफलता हासिल की। इस परीक्षा में पूरे प्रदेश से करीब 14 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से चयनित होना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को पूज्य रामीदेवी रामनारायण राठी राजकीय बालिका सैनिक स्कूल, जयमलसर (बीकानेर) और महाराव शेखाजी राजकीय बालिका सैनिक स्कूल, मोहनपुरा (सीकर) में प्रवेश दिया जाएगा।

डॉ. कौशिक ने कहा कि स्कूल में अंग्रेजी माध्यम के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करवाई जाती है। यहां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक गतिविधियों के साथ पर्सनैलिटी डेवलपमेंट कार्यशालाओं का नियमित आयोजन किया जाता है। खुशबू ने भी इसी वातावरण में रहकर अपनी तैयारी की और सफलता हासिल की।

बोर्ड परीक्षाओं में भी शानदार प्रदर्शन
डॉ. कौशिक ने आगे बताया कि सत्र 2025-26 में स्कूल के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षाओं में भी उत्कृष्ट परिणाम दिए। 12वीं कॉमर्स में श्रीडूंगरगढ़ टॉपर कनिष्का बाहेती रही, जबकि 11 में से 10 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

वहीं 10वीं बोर्ड परीक्षा में हर दूसरा छात्र 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने में सफल रहा। इसके अलावा 8वीं और 5वीं कक्षाओं में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

नए सत्र के लिए विशेष तैयारी
उन्होंने बताया कि इन उत्साहजनक परिणामों के बाद सत्र 2026-27 के लिए भी स्कूल स्टाफ द्वारा विशेष रणनीति के तहत तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, ताकि विद्यार्थियों को और बेहतर मार्गदर्शन मिल सके।

  • Related Posts

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    समाचार-गढ़ 15 अक्टूबर, 2026। Supreme Court News: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ लेने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट…

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights