Nature Nature

विद्यार्थियों को भामाशाह ने वितरित की स्टेशनरी, और पौधरोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन आपणों संघ ध्वजा बंध धारी की हुई मीटिंग, आगामी 31 अगस्त को रवाना होगा संघ

Nature

समाचार गढ़, 16 जुलाई, श्रीडूँगरगढ़। उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बींझासर में स्टेशनरी वितरण समारोह तथा पोधारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भामाशाह प्रताप सिंह राठौड़ चलकोई ने गत वार्षिकोत्सव पर बींझासर के सभी विद्यार्थियों के लिए सत्र 2024-25 के लिए उत्तर पुस्तिकाएं अपनी तरफ से भेंट करने की घोषणा की थी जिनका वितरण आज समारोह पूर्वक मुख्य अतिथि के रूप में महेन्द्र कुमार शर्मा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी बीकानेर, विशिष्ट अतिथि के रूप में गजानंद सेवग, डीईईओ एवम् एडीपीसी(रमसा) बीकानेर तथा ओमप्रकाश प्रजापत (मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीडूंगरगढ़ ) के हाथों से हुआ। कार्यक्रम में नवप्रवेशी छात्रों को बेग भी वितरित किए गये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शर्मा ने अपने उद्बोधन में सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में शैक्षिक उन्नति और श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए निरंतर प्रगति हेतु शाला परिवार,ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ सामंजस्य बिठाकर रणनीति के तहत काम करने की बात कही । डीईईओ सेवग ने सरकारी विद्यालयों में अधिक से अधिक नामांकन बढ़ाने हेतु प्रयास करने की बात कही साथ पुराने भवन की मरम्मत तथा नये भवन हेतु राजकीय योजनाओं के बारे में बताया। चलकोई ने विद्यालय के पालनहार योजना के अंतर्गत आने वाले विद्यार्थियों के अध्ययन का खर्च वहन करने की घोषणा करते हुए जनसहभागिता योजना से भवन निर्माण करवाने पर कुछ राशि का सहयोग देने की घोषणा भी की। सीबीईईओ ओमप्रकाश प्रजापत ने सरकार की पर्यावरण संरक्षण हेतु सघन वृक्षारोपण की योजनाओं के बारे में बताते हुए बड़े स्तर पर वृक्षारोपण की प्रेरणा दी। स्थानीय जनप्रतिनिधि मुख राम नैण, सरपंच बींझासर ने विद्यालय हित में हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम से पूर्व शिक्षा अधिकारियों ने विद्यालय व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा विद्यार्थियों से संवाद कर शैक्षिक स्तर पर चर्चा की। अतिथियों ने अपने हाथों से पौधे लगाकर वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। संस्थाप्रधान हेतदास स्वामी ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता व साहित्यकार छैलू दान चारण ने किया। कार्यक्रम में कल्पना ,राजकुमार शर्मा, नरेन्द्र सिंह,अंतिम कुमार, रामप्रताप स्वामी, आशा वर्मा, रमीला शर्मा , मांगीलाल मीणा, संजय, बनवारी लाल,छगनाराम,प्रदीप,रामदेव चौधरी आदि शालाकार्मिकों सहित काफी ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

समाचार गढ़, 16 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। आपणों संघ ध्वजा बंध धारी की आज मंगलवार को मीटिंग रखी गई। संघ के संचालक केके जांगिड ने बताया की इस मीटिंग में यह तय हुआ है की आने वाली 31 अगस्त 2024 को सुबह 8:15 बजे धोलिया रोड़ स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर से ज्योत आरती कर संघ को रामदेवरा के लिए प्रस्थान किया जायेगा। संघ में जानें वाले भगत गण कम शुल्क में अपना आवेदन करवा सकते है। यात्री का शुल्क 4100 रूपए रखे गए है। सम्पर्क संचालक केके जांगिड़ 9024660446, गजानंद प्रजापत 099505 33152, मनोज सुथार केऊ +918769178280, मुकेश नाई सारस्वत डीजे साउंड 9521157440, नरेंद्र कूकना 8000443133

  • Related Posts

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Dhanteras 2026: धनतेरस के मौके पर देशभर के बाजारों में सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ…

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध श्रीसांवलियाजी मंदिर में आस्था का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। जालौर जिले के एक श्रद्धालु ने हार्ट की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights