Nature Nature

भंवरलाल भोजक “महात्मा गांधी स्मृति सम्मान” 2024 से सम्मानित महापुरुष समारोह समिति ने प्रदान किया सम्मान

Nature

गांधी के विचार मानवता के लिए कल्याणकारी है – ओमप्रकाश राठी

समाचारगढ़ श्रीडूंगरगढ बीकानेर, 6 अक्टूबर 2024 – महात्मा गांधी की 155वीं जयन्ती के अवसर पर महापुरुष समारोह समिति श्री डूंगरगढ़ के तत्वावधान में रविवार को “महात्मा गांधी स्मृति सम्मान” समारोह नागरिक विकास परिषद भवन आडसर बास श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित हुआ। श्रीगोपाल राठी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि- समाजसेवी ओमप्रकाश राठी, विशिष्ट अतिथि एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य, मुख्यवक्ता सेवानिवृत्त उपकोषाधिकारी बजरंगलाल सेवग मंचस्थ रहे । समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था का प्रतिष्ठित 2024 का “महात्मा गांधी स्मृति सम्मान” गांधीवादी विचारधारा से ओतप्रोत, समाजसेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले भंवरलाल भोजक को प्रदान किया गया । भोजक को प्रशस्तिका, शॉल, प्रतीक चिहन प्रदान कर मंचस्थ अतिथियों द्वारा सम्मान से अलंकृत किया गया । समारोह में मुख्य अतिथि ओमप्रकाश राठी ने कहा कि गांधी के विचार मानवता के लिए कल्याणकारी है । आमजन गांधी के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करें । विशिष्ट अतिथि एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने कहा कि गांधी ने अपनी सादगी एवं विचारों से ही देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई । आज देश नशा जैसी गम्भीर समस्याओं से जूझ रहा है , गांधी के सदाचारी विचारों पर चल कर राष्ट्र की भावी पीढ़ी को नशे जैसी बुराइयों से बचाया जा सकता है । मुख्यवक्ता बजरंगलाल सेवग ने गांधी दर्शन पर व्याख्यान देते हुए कहा कि गांधी ने अपने सिद्धांतों के बल पर विश्व व्यवस्था में बदलाव किया । आज गांधी के सत्य , अहिंसा एवं सदाचार के सिद्धांतो पर चलकर ही विश्व शान्ति कायम की जानी सम्भव है । संस्था के मंत्री सुशील सेरडिया ने समिति की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि संस्था महापुरुषों के विचारों को सार्थक करने वाले कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्र एवं समाज मे बदलाव हेतु सतत प्रयत्नशील है । संस्था अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने स्वागत भाषण में अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भंवरलाल भोजक जैसे गाँधीवादी व्यक्तित्व आमजन के लिए प्रेरणास्रोत है । ऐसे लोगों से प्रेरणा लेकर ही हमे आगे बढ़ना चाहिए । कार्यक्रम में साहित्यकार श्याम महर्षि, तुलसीराम चोरड़िया, सोहनलाल ओझा, शिव प्रसाद स्वामी, श्रवण कुमार सिन्धी, डॉ मदन सैनी, डॉ चेतन स्वामी, सत्यदीप, करणीसिंह बाना, कमल नाइ, लीलाधर सारस्वत, श्रवण कुमार भाम्भू, अशोक भारती, थानमल भाटी, के एल जैन, शुभकरण पारीक, सुषमा श्याम करनाणी, विमल भाटी, भंवरलाल मेघवाल, श्रीभगवान सैनी, ललित बाहेती, विजय महर्षि, कुम्भाराम घिंटाला, संजय शर्मा, विशाल स्वामी, नारायण सारस्वत, रमेश प्रजापत, शंकर जोशी, सुरेश भादानी, रमेश व्यास आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संयोजन अशोक पारीक ने किया ।

Related Posts

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights