Nature Nature

भारत स्काउट एंड गाइड की रेंजर पूजा शर्मा तथा रेंजर महामाया शर्मा को मिला उपराष्ट्रपति पुरस्कार

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ बीकानेर सामुदायिक विकास सेवा गतिविधियों उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्काउट एवं गाइड द्वारा श्रीडूंगरगढ़ के निवासी पंडित पुरुषोत्तम गौड़ की पुत्री पूजा शर्मा एवं महामाया शर्मा को उपराष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। भारत स्काउट एंड गाइड बीकानेर के सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर स्काउट (एएसओसी) श्री मानमहेंद्र भाटी ने उपराष्ट्रपति द्वारा दिए गए पुरस्कार बीकानेर में उपलब्ध कराया। भाटी ने बताया यह पुरस्कार मुख्य राष्टीय आयुक्त, नई दिल्ली द्वारा हस्ताक्षरित सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है तथा उन्होंने बताया इंटरव्यू के वक़्त स्काउट गाइड प्रशिक्षण में मिले अनुभव आपको अपने प्रतिद्वंदियों से हमेशा दो कदम आगे रखते हैं। इसके अलावा भारतीय रेलवे में जॉब के लिए स्काउट्स/गाइड्स आरक्षण का भी प्रावधान कुल मिलाकर आपको अपनी स्काउट/गाइड में मिले उपलब्धियों पर गर्व होना चाहिए। ये अनुभव प्रत्यक्ष रूप में तो न सही, परंतु अप्रत्यक्ष रूप में आपके आगामी जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। राष्ट्रपति तथा राज्यपाल द्वारा हस्ताक्षरित तथा स्टाम्पड सर्टिफिकेट बहुत अधिक महत्ता रखते हैं। इनके भाई घनश्याम गौड़ ने बताया दोनों बहनो को गत वर्षो मैं राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चूका है उपराष्ट्रपति पुरस्कार पाकर गदगद रेंजर पूजा शर्मा तथा रेंजर महामाया शर्मा ने बताया कि उपराष्ट्रपति पुरस्कार पाकर हमे काफी गौरव का अनुभव हो रहा है इससे हमारे उपखण्ड का नाम रोशन हुआ है उन्होंने बताया की हमारी स्नातक तक की पढ़ाई सेसोमू स्कूल और सेसोमू गर्ल्स कॉलेज मुख्य रूप से पूरी हुए हैं। अब हमे राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए संघर्ष करना होगा साथ ही रोडवेज की बसों मैं फ्री यात्रा के लिए पास भी दिए जायेगे। दोनों युवतियों के परिवारवालो तथा जानकारों ने बधाइयाँ एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी।

  • Related Posts

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बीकानेर-पंजाब नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह हरियासर टोल प्लाजा अचानक रणक्षेत्र में बदल गया, जब ओवरलोड ट्रकों को लेकर पहुंचे ड्राइवरों और टोल कर्मचारियों के…

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    समाचार गढ़, बीकानेर, 13 अप्रैल 2026। केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले तथा बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक समरसता के प्रतीक,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

    होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights