Nature Nature

मतदाता सूची में महिलाओं के नाम जोड़ने में लापरवाही, 10 बीएलओ को नोटिस

Nature

समाचारगढ़ बीकानेर, 28 नवंबर 2024। मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विधानसभा में पात्र महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों में लक्ष्य के अनुरूप नहीं जोड़ने पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के न्यूनतम प्रगति वाले दस बीएलओ को नोटिस जारी किए गए हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दुलीचंद मीना ने बताया कि इन बीएलओ द्वारा विधानसभा निर्वाचन नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत वंचित पात्र महिला मतदाताओं के नाम नामावली में जोड़ने हेतु दिए गए लक्ष्य निर्धारित किया गया था। वर्तमान में इसकी समीक्षा करने पर पाया गया कि कई बीएलओ ने लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं किया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्य अनुसार लिंगानुपात में प्रगति ना करने वाले बीएलओ को नोटिस दिया गया है। इन सभी बीएलओ के भाग संख्या की मतदाता सूची में लिंगानुपात जिले के औसत लिंगानुपात 901 से बहुत कम है। इस संबंध में पूर्व भी निर्देश दिए गए थे लेकिन इसके बावजूद संबंधित मतदान केंद्र की मतदाता सूची में लिंगानुपात न्यूनतम है। ऐसे में संबंधित बीएलओ को नोटिस जारी कर 7 दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। अन्यथा निर्वाचन नियमों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 13 (बी) (2) के अंतर्गत कार्य को सुचारू रूप से संपादित करने के लिए बूथ लेवल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Related Posts

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। जिस बेटी को मृत समझकर परिवार अंतिम विदाई देने की तैयारी कर रहा था, वह अचानक अपने ही ताबूत में हिलने लगी। मां ने जब यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights