Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ की सबसे बड़ी गौशाला में गौ माता निवास घर का भूमि पूजन, संतोष सोनी परिवार ने स्व. माता-पिता की स्मृति में किया पुण्य कार्य

Nature

समाचार गढ़ 31 मई 2025 कस्बे की सबसे बड़ी गौशाला, धोलिया रोड स्थित जीव दया गौशाला में एक गौ माता निवास घर का शिलान्यास व भूमि पूजन शुभ मुहूर्त में किया गया। 2200 से अधिक गायों की सेवा कर रही इस गौशाला में कालूबास निवासी दानदाता व भामाशाह संतोष कुमार सोनी – वीणा देवी सोनी के आर्थिक सौजन्य से अपने पिताजी व माताजी स्व. छोगनमल सोनी व स्व. सावणी देवी सोनी की पुण्य स्मृति में 75×10 फुट के गौ माता निवास घर का निर्माण करवाया जाएगा। इस निर्माण कार्य पर लगभग ₹5,25,000 की लागत आएगी।

उल्लेखनीय है कि गौशाला में पूर्व में भी दानदाताओं द्वारा घोषित दो गौ माता निवास घरों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। आज के इस नवीन कार्य के शुभारंभ से गौमाताओं के निवास की सुविधा और भी बेहतर हो जाएगी।

गौशाला समिति के संरक्षक ओमप्रकाश राठी ने शिलान्यास समारोह में अपने वक्तव्य के दौरान सोनी परिवार का इस पुण्य कार्य के लिए आभार व्यक्त किया तथा समाजजन से गौसेवा जैसे पवित्र कार्य में सहयोग देने का आग्रह किया।

शिलान्यास कार्यक्रम में गौशाला के मंत्री शिव रतन सोमानी, कोषाध्यक्ष नथमल सोनी, सदस्य श्री भगवान मालपानी, ओमप्रकाश छंगाणी, तुलसीराम चौरड़िया, भंवरलाल दुगड़, रामावतार मूंधड़ा, भंवरलाल आंवला, परमेश्वर प्रजापत, नरेश गिरी सहित अनेक गौभक्त उपस्थित रहे।

Related Posts

शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार सितंबर के पहले कारोबारी दिन मंगलवार को भी…

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। जुलाई में हुए छात्र आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दिल्ली समेत देश के अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शनकारी छात्रों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?

SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights