Nature Nature

भूराराम सेरडिया समाज के बड़े व्यक्तित्व थे-श्याम सुन्दर आर्य। 22वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। खादी ग्रामोद्योग विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं गांधीवादी विचारक स्व. भूराराम सेरडिया की 22 वीं पुण्यतिथि पर 9 मार्च को खादी समिति भवन श्री डूंगरगढ़ में श्रृद्धाजंलि सभा रखी गई। जिसमें दो मिनट का मौन रखकर पुष्पांजलि अर्पित कर सेरडिया को श्रृद्धाजंली दी गई।

सभा को सम्बोधित करते हुए एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने कहा कि सेरडिया समाज के बहुत बड़े व्यक्तित्व थे, उन्होंने गांधीवादी विचारधारा के साथ लोककल्याण की भावना से रचनात्मक कार्यो में समाज एवं राष्ट्रहित में बड़ा योगदान दिया। ऐसे महान व्यक्तित्व के कार्य एवं निःस्वार्थ सेवाएं हम सब के लिए अनुकरणीय है। खादी समिति के मुख्य ट्रस्टी एवं साहित्यकार श्याम महर्षि ने सेरडिया द्वारा खादी जगत को दी गई सेवाओं को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि आज गांधी की खादी विचारधारा को जीवित रखना चुनोतिपूर्ण हो रहा है। युवाओं को इसे बचाने हेतु आगे आना होगा।

खादी समिति के मंत्री ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि इस संस्था के संस्थापक सदस्य सेरडिया जी ने हमेशा निःस्वार्थ भाव से खादी जगत को अपनी सेवाएं दी । गांधी ने देश मे आत्मनिर्भता लाने एवं आमजन को तन ढकने के लिए खादी का आन्दोलन चलाया । जिसे आगे बढ़ाते हुए इस क्षेत्र में सेरडिया जी गांधीवादी विचारधारा के साथ सर्वोदय समाज के विकास हेतु आजीवन संघर्षरत रहे। भाजपा नेता सुभाष पूनियां एवं पूर्व सरपंच लक्ष्मण खिलेरी ने भावी पीढ़ी के लिए सेरडिया जी की संघर्ष एवं त्याग भावना को अनुकरणीय बताया।

श्रंद्धाजलि सभा मे नागरिक विकास परिषद के विजयराज सेवग, अणुव्रत समिति के शुभकरण पारीक, मेघवाल समाज परिषद के थानमल भाटी, छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भामू, व्यापार मण्डल के भगवानाराम महिया, जाट विकास परिषद के रामचन्द्र गिला , होस्टल छात्र यूनियन के अध्यक्ष हरिराम पूनियां, रामचन्द्र गोदारा, भीखराज जाखड़, रामनिवास महिया, हड़मानराम भूंवाल, लिछुराम जाखड़, शंकरलाल कड़वासरा, ओमप्रकाश जाखड़, भंवरलाल जाखड़, ओमप्रकाश बाना, सीताराम गोदारा, श्याम सारण, दीनदयाल जाखड़ सहित युवाओं ने सेरडिया को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रंद्धाजली दी । भूराराम सेरडिया मेमोरियल संस्थान के संस्थापक सुशील सेरडिया ने सभी का आभार प्रकट किया।

  • Related Posts

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) युद्धपोतों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights