Nature Nature

संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में दानदाताओं की बड़ी घोषणाएं, 2.81 लाख की लागत से बनेगा कमरा

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 24 अगस्त 2025।
महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति, श्रीडूंगरगढ़ की बैठक एडवोकेट श्यामसुन्दर आर्य की अध्यक्षता में छात्रावास परिसर में आयोजित हुई। बैठक में मंत्री सुशील सेरड़िया ने दानदाताओं के सहयोग से चल रहे भवन निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसकी समीक्षा की गई।

बैठक में हुई प्रमुख घोषणाएं –

कमरा निर्माण – स्वर्गीय श्रीमती जेठी देवी धर्मपत्नी स्वर्गीय रेखाराम पुत्र स्वर्गीय रतनाराम जाखड़ (जेतासर) की स्मृति में उनके सुपुत्र हुक्माराम, मांगीलाल, मूलचन्द एवं रामप्रताप जाखड़ ने 2.81 लाख रुपये की लागत से छात्रावास में कमरा निर्माण की घोषणा की। सौजन्यकर्ता हुक्माराम जाखड़ ने राशि समिति को भेंट की।

आर्थिक सहयोग – रामुराम सारण (जालबसर), विकास गोदारा (श्रीडूंगरगढ़) एवं भैराराम लुखा (जालबसर) ने आर्थिक सहयोग की घोषणा की।

बालिका शिक्षा में सहयोग – जाट विकास परिषद अध्यक्ष कानाराम तरड़ ने आर्थिक रूप से कमजोर एक बालिका का सम्पूर्ण खर्च वहन करने की घोषणा की।

प्रवेश कार्यक्रम की तैयारी – आगामी 28 अगस्त को संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में आयोजित होने वाले प्रवेश कार्यक्रम के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई।

अन्य सहयोग – सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक डालूराम कस्वां ने प्रवेश कार्यक्रम में सहयोग देने की घोषणा की। पूर्व सरपंच मेघराज पुत्र स्व. गोरूराम चोटिया (धीरदेसर चोटियान) ने 2.81 लाख रुपये से एक कक्ष निर्माण की तथा खींयाराम भूकर पुत्र नानकराम भूकर (बींझासर) ने 1.01 लाख रुपये की सहयोग राशि समिति को सौंपी।

श्रद्धांजलि – बैठक में पूर्व उप विधि परामर्शक हजारीराम ज्याणी (लिखमादेसर) को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

दानदाताओं का आभार

अध्यक्ष एडवोकेट श्यामसुन्दर आर्य ने सभी दानदाता परिवारों का आभार जताते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनके सहयोग से संस्था समाज का गौरवशाली इतिहास रच रही है। उन्होंने समाज के प्रत्येक व्यक्ति से संस्था से जुड़कर शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

बैठक में विचार रखने वाले

बैठक में तुलछीराम गोदारा, लक्ष्मणराम खिलेरी, आदुराम जाखड़, चांदराम चाहर, कानाराम तरड़ सहित कई लोगों ने विचार प्रकट किए।

बैठक में मौजूद लोग

इस अवसर पर हनुमानाराम भाम्भू, रामचन्द्र गोदारा, डालूराम कस्वां, भंवरलाल खिलेरी, गंगाराम गोदारा, रेवंतराम चौधरी, धर्मपाल बांगड़वा, रेखाराम लुखा, भैराराम लुखा, भगवानाराम जाखड़, तुगनाराम ज्याणी, रामुराम सारण, नानुराम नैण, नेमाराम तरड़, रामुराम जाखड़, जैसाराम कुलड़िया, मूलचंद जाखड़, जोराराम, देवीलाल बांगड़वा, पोकरराम महिया, गोमदराम जाखड़, पोकरराम नैण, गोपाल खिलेरी, प्रहलाद भाम्भू, भंवरलाल जाखड़, हनुमान महिया, शंकरलाल कड़वासरा, भगवानाराम महिया, भवानीशंकर जाखड़, रामप्रताप तरड़, सांवरमल सहू, गिरधारी जाखड़, महावीर जाखड़, सांवरमल गोदारा, हरलाल भाम्भू, लालचंद सहू, मुकेश कुमार गोदारा, पूनमचन्द जाखड़, भागीरथ भूकर, रामनिवास जाखड़, श्यामसिंह सारण सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

अंत में छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Posts

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

समाचार-गढ़ 15 अक्टूबर, 2026। Supreme Court News: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ लेने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट…

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights