Nature Nature

बिग ब्रेकिंग! देर रात हुआ भीषण सड़क हादसा, एक की दर्दनाक मौत, 2 घायल

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 15 जुलाई 2025।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लखासर टोल प्लाजा के पास सोमवार देर रात करीब 1 बजे हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियाँ छीन लीं। जानकारी के अनुसार एनएच-11 पर गांव की ओर मुड़ते वक्त बाइक और बस की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसी गांव का एक अन्य युवक व एक अन्य रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और अपने गांव की ओर जा रहे थे।

हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान शिवलाल पुत्र कोजूराम जाखड़, निवासी लालासर, के रूप में हुई है। वहीं उसी गांव का दीपाराम पुत्र हरिराम मेघवाल और रिश्तेदार गोपीराम पुत्र नरसीराम, निवासी सूडसर घायल हुए हैं।

कैसे हुआ हादसा?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक एनएच-11 से गांव की ओर मुड़ने वाले मोड़ पर घूम रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज़ रफ्तार बस की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिवलाल उछलकर सड़क किनारे जा गिरा और उसी समय पीछे से आ रहे एक ट्रक के नीचे आ गया। बताया जा रहा है कि ट्रक का पहिया उसके शरीर के ऊपर से निकल गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मौके पर पहुंचे समिति के सेवादार व एंबुलेंस
घटना की जानकारी मिलते ही आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति के सेवादार एंबुलेंस लेकर तुरंत मौके पर पहुंचे। टोल प्लाजा की एंबुलेंस भी कुछ ही देर में वहां पहुँच गई। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया, जबकि मृतक शिवलाल के शव को श्रीडूंगरगढ़ की मोर्चरी में रखवाया गया है। इस हादसे से लालासर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। कुछ ऐसी ह्रदय विदारक फ़ोटो भी समाचार गढ़ के पास उपलब्ध है जो मानवीयता को देखते हुए यहाँ साझा नहीं की जा रही है।

  • Related Posts

    नेपाल की राजनीति में नया अध्याय: बालेन शाह बने सबसे युवा प्रधानमंत्री

    समाचार गढ़ 27 मार्च 2026, काठमांडू। नेपाल की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ गया है। 35 वर्षीय बालेन शाह देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बन गए हैं। बालेन शाह…

    रामनवमी पर अयोध्या में आस्था का सैलाब, 11 लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

    समाचार गढ़ 27 मार्च 2026, अयोध्या। रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में रामभक्तों का विशाल सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों की संख्या में श्रद्धालु राम नगरी पहुंचे, जहां सुबह से लेकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल की राजनीति में नया अध्याय: बालेन शाह बने सबसे युवा प्रधानमंत्री

    नेपाल की राजनीति में नया अध्याय: बालेन शाह बने सबसे युवा प्रधानमंत्री

    रामनवमी पर अयोध्या में आस्था का सैलाब, 11 लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

    रामनवमी पर अयोध्या में आस्था का सैलाब, 11 लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

    ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती, पेट्रोल-डीजल हुए सस्ते

    ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती, पेट्रोल-डीजल हुए सस्ते

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights