Nature Nature

बड़ा झटका! लिखमादेसर में खेल प्रतियोगिता का आयोजन सील!, एसडीएम ने राजस्व भूमि पर अतिक्रमण रोकने का लिया कड़ा फैसला

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 13 सितम्बर। लिखमादेसर गांव के खसरा नंबर 411 की राजस्व भूमि पर जारी खेल प्रतियोगिता को प्रशासन ने अचानक ही रोक दिया है। उपखंड मजिस्ट्रेट शुभम शर्मा ने तहसीलदार से मिली रिपोर्ट के आधार पर ग्राम पंचायत द्वारा चारदीवारी बनाकर तैयार किए गए खेल स्टेडियम की अनुमति तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी है।

इस खसरे की कुल 6.77 हैक्टेयर भूमि में करीब 2.3 हैक्टेयर पर अवैध क्रिकेट पिच और अन्य निर्माण किए गए थे। वहीं, इस जमीन पर चार अतिक्रमण प्रकरण तहसीलदार न्यायालय में लंबित हैं, जिन पर उच्च न्यायालय ने भी स्थगन आदेश जारी किया है। इसके चलते एसडीएम ने आयोजन पर रोक लगाकर साफ कर दिया है कि राजस्व भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह आदेश जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक, थानाधिकारी समेत कई विभागों को सूचनार्थ भेजा गया है और सभी को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। लिखमादेसर के ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत ने प्रशासन को बड़ी कार्रवाई के लिए प्रेरित किया है, जो स्पष्ट संकेत है कि कानून के सामने अतिक्रमणियों और नियमों तोड़ने वालों की कोई छूट नहीं रहेगी।

गौरतलब है, प्रशासन के कड़े आदेशों के बावजूद इस समय आयोजन स्थल पर कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तहसीलदार भी मौके पर मौजूद हैं और उन्हें इस आयोजन को रोकने की समझाइश दे रहे हैं। इस बार स्थानीय धरातल पर प्रशासन और आयोजकों के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है।

देखा जाए तो यह मामला केवल राजस्व भूमि की गंभीर अनदेखी नहीं, बल्कि स्थानीय प्रशासन की संजीदगी एवं कानून के प्रति सख्ती का भी आईना है। आने वाले समय में इस विवाद का किस रूप में अंत होता है, यह देखने वाली बात होगी।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    राष्ट्रीय, AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’ समचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत सरकार सीमा सुरक्षा को पूरी…

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    हैल्थकेयर, AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग समाचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। देश की राजधानी दिल्ली स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    खेल और खिलाड़ी

    खेल और खिलाड़ी

    मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

    मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights