Nature Nature

बीकाणे का फिर बढ़ा राष्ट्रीय स्तर पर मान, सोनी की प्रतिभा पर गदगद हुआ बीएसएनएल,राष्ट्रीय नेतृत्व ने किया सम्मान

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर। बीकानेर मूल के किशन लाल सोनी ने अपनी प्रतिभा के दम पर बीकाणे का मान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है । सोनी को बतौर इंचार्ज कोर नेटवर्क, बीएसएनल प्रोजेक्ट ,राजस्थान लोंग डिस्टेंस नेटवर्क, राजस्थान एवं डिप्टी जनरल मैनेजर जयपुर के रूप में उल्लेखनीय व उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम 11 अप्रैल को किदवई भवन कनॉट प्लेस नई दिल्ली में आयोजित हुआ,जिसमें बीएसएनएल के चीफ जनरल मैनेजर कोर नेटवर्क ट्रांस नॉर्थ के डी लखवानी द्वारा सोनी को साफा व माला पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नेटवर्क प्रिंसिपल जनरल मैनेजर, नई दिल्ली श्रीमती अनिमां राय ने कहा कि मेरे 30 साल के सर्विस कैरियर में यह पहला अवसर है जो इस स्तर पर सम्मान किसी बीएसएनल अधिकारी को मिला है । चीफ जनरल मैनेजर लखवानी ने कहा किशन लाल सोनी बीएसएनएल के साथ हमारे पूरे देश के लिए एक नायाब हीरा है इस तरह का सम्मान मिलना पूरे बीकानेर के साथ ही राजस्थान के लिए गर्व की बात है ।

बता दें,किशन लाल सोनी बीकानेर के सिंथल गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में जयपुर में पदस्थापित है और वे बीएसएनएल की कोर नेटवर्क long-distance पूरे राजस्थान को प्रोजेक्ट तथा रखरखाव का कार्य देख रहे हैं साथ ही डिफेंस का नेटवर्क और स्पेक्ट्रम भी पूरे राजस्थान का रखरखाव तथा परियोजना का कार्य देख रहे हैं । सोनी की इस उपलब्धि पर उनके पैतृक गांव सींथल सहित बीकानेर व जयपुर में उनके परिजनों व रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है, और सभी जगहों से सोनी को बधाइयां मिल रही है । वंही बीकानेर के मशहूर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद मोहता ने सोनी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए बीकानेर के लिए गौरवमयी पल बताये है । डॉ मोहता ने सोनी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

  • Related Posts

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार समाचार गढ़ 21 मार्च 2026। प्रदेश में फिलहाल एक…

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज समाचार गढ़ 21 मार्च 2026। मनोरंजन जगत की बड़ी खबर सामने आई है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप घिरे, सहयोगियों के ‘ना’ से बढ़ी कूटनीतिक तकरार, तेल कीमतों में उछाल

    ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप घिरे, सहयोगियों के ‘ना’ से बढ़ी कूटनीतिक तकरार, तेल कीमतों में उछाल

    पावर पेट्रोल महंगा: हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने ₹2 प्रति लीटर बढ़ाए दाम, सामान्य पेट्रोल स्थिर

    पावर पेट्रोल महंगा:  हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने  ₹2 प्रति लीटर बढ़ाए दाम, सामान्य पेट्रोल स्थिर

    राज्यसभा के 32% सांसदों पर आपराधिक मामले, 14% अरबपति — ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    राज्यसभा के 32% सांसदों पर आपराधिक मामले, 14% अरबपति — ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    इजरायल-अमेरिका और ईरान जंग का 21वां दिन, ईरान का जवाबी हमला, ग्लोबल इकॉनमी पर असर

    इजरायल-अमेरिका और ईरान जंग का 21वां दिन, ईरान का जवाबी हमला, ग्लोबल इकॉनमी पर असर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights