Nature Nature

प्रदेश में सिरमौर रहा बीकानेर, राजस्थान में एक दिन में दो करोड़, बीकानेर में 12 लाख का रिकॉर्ड, पढ़े पूरी खबर

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर, 8 अगस्त। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महा-अभियान के तहत बुधवार को जिले में 12 लाख 12 हजार 760 पौधे लगाए गए। एक ही दिन में हुए पौधारोपण के मामले में बीकानेर समूचे प्रदेश में पहले नंबर रहा।

जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार बुधवार को जिला मुख्यालय से लेकर गांव-गांव तक पौधारोपण का महाभियान चलाया गया। इसके तहत जिले में 12 लाख 12 हजार 760 पौधे रोपित किए गए। उन्होंने बताया कि हरियाली तीज पर आयोजित अभियान के लिए 9 लाख 57 हजार का लक्ष्य निर्धारित था। जिले में इस लक्ष्य की तुलना में 2 लाख 55 हजार 740 पौधे अधिक लगाए गए।

जैसलमेर दूसरे, चूरू तीसरे स्थान पर
राज्य सरकार द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बुधवार को प्रदेश में 2 करोड़ 1 लाख 31 हजार 506 पौधे लगाए गए। इनमें 12 लाख 12 हजार 760 पौधे लगा बीकानेर पहले, 11 लाख 47 हजार 383 पौधे लगा जैसलमेर दूसरे और 8 लाख 24 हजार 315 पौधारोपण कर चूरू तीसरे स्थान पर रहा।

39 लाख से अधिक का है लक्ष्य
जिला कलेक्टर ने बताया कि जिले में इस वर्ष 39 लाख 36 हजार 415 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। छह अगस्त तक 22 लाख 4 हजार 946 पौधे लगाए गए। वहीं 7 अगस्त को एक ही दिन में 12 लाख से अधिक पौधे लगे।
जिला कलक्टर ने बताया कि बुधवार को जिले में मनरेगा के तहत 1 लाख 26 हजार 502, वन विभाग द्वारा 6 लाख 36 हजार, शिक्षा विभाग द्वारा 4 लाख 28 हजार 51, कृषि एवं उद्यानिकी द्वारा 6 हजार 534, नगर निगम एवं यूआईटी द्वारा 8 हजार 870 और अन्य विभागों द्वारा 6 हजार 803 पौधे लगाए गए।

Related Posts

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें समाचार गढ 28 मार्च 2026। ऊर्जा संरक्षण और बिजली की बचत को बढ़ावा देने के लिए आज,…

1 अप्रैल से जयपुर के कई हाईवे पर टोल महंगा, भारी वाहनों पर बढ़ा बोझ

1 अप्रैल से जयपुर के कई हाईवे पर टोल महंगा, भारी वाहनों पर बढ़ा बोझ समाचार गढ़ 28 मार्च 2026, जयपुर। National Highways Authority of India (NHAI) ने जयपुर से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

1 अप्रैल से जयपुर के कई हाईवे पर टोल महंगा, भारी वाहनों पर बढ़ा बोझ

1 अप्रैल से जयपुर के कई हाईवे पर टोल महंगा, भारी वाहनों पर बढ़ा बोझ

तेज आंधी-बारिश का दौर शुरू: राजस्थान में बदलेगा मौसम, ओलावृष्टि की चेतावनी, किसानों को अलर्ट

तेज आंधी-बारिश का दौर शुरू: राजस्थान में बदलेगा मौसम, ओलावृष्टि की चेतावनी, किसानों को अलर्ट

ईरान का 83वां मिसाइल हमला: ‘थैंक्यू इंडिया’ लिखकर भेजे गए मिसाइल, वीडियो वायरल

ईरान का 83वां मिसाइल हमला: ‘थैंक्यू इंडिया’ लिखकर भेजे गए मिसाइल, वीडियो वायरल

जोधपुर एयरपोर्ट एक महीने बंद: 29 मार्च से उड़ानें ठप, यात्रियों को होगी भारी परेशानी

जोधपुर एयरपोर्ट एक महीने बंद: 29 मार्च से उड़ानें ठप, यात्रियों को होगी भारी परेशानी

नेपाल की राजनीति में नया अध्याय: बालेन शाह बने सबसे युवा प्रधानमंत्री

नेपाल की राजनीति में नया अध्याय: बालेन शाह बने सबसे युवा प्रधानमंत्री
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights